भारत से जुड़े समूहों को तालिबान का समर्थन... इंडिया-अफगान दोस्ती से तिलमिलाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ, उगला जहर

Updated on 31-10-2025 01:55 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व भारत और अफगानिस्तान की मजबूत होती दोस्ती से तिलमिलाया हुआ है। अब पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अफगान तालिबान पर भारत समर्थित आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। मुनीर ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा। मुनीर ने खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर में गुरुवार को कबायली नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान यह बात कही है। मुनीर की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तानी सेना के खिलाफ टीटीपी के हमलों को लेकर अफगानिस्तान से तनाव चल रहा है।

भारत के खिलाफ उगला जहर

कबायली नेताओं के साथ बैठक के दौरान मुनीर ने अफगानिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने की इच्छा दोहराई, लेकिन भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आए। मुल्ला मुनीर के नाम से मशहूर पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा कि इस्लामाबाद के शांति के प्रयासों के बावजूद तालिबान भारत से जुड़े आतंकवादी समूहों की सहायता करता रहा है।
पाकिस्तानी आर्मी चीफ की पश्तून कबायली नेताओं के साथ बैठक इस बात का साफ सबूत है कि टीटीपी के हमलों ने पाकिस्तानी सेना को झकझोर दिया है और उसे मदद की जरूरत पड़ रही है। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तानी सेना और चरमपंथी समूहों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के समर्थन के लिए कबायली नेताओं की तारीफ की।

केपी में पाकिस्तानी सेना का अभियान तेज

पाकिस्तानी सेना ने हाल के हफ्तों में खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आतंकवाद-विरोधी अभियान तेज कर दिया है। इस्लामाबाद ने बार-बार पाकिस्तान के खिलाफ सक्रिय आतंकवादियों को पनाह देने और उनकी मदद करने का आरोप लगाया है। इसने काबुल से ठोस कार्रवाई करने का आह्वान किया है। हालांकि, अफगान तालिबान ने इन आरोपों से बार-बार इनकार किया है और पाकिस्तान में चरमपंथी हिंसा को इस्लामाबाद की अंदरूनी समस्या बताया है। तालिबान ने कहा है कि वह किसी भी देश के खिलाफ हमले के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.