12वीं की छात्रा के घर में घुसा टीचर, छेड़छाड़ की:हाथ पकड़ा, मारा-पीटा; रतलाम में 24 घंटे में स्टूडेंट से बदसलूकी की दो वारदात

Updated on 17-11-2025 12:03 PM

रतलाम के रावटी में 24 घंटे के भीतर टीचर्स के छात्राओं से छेड़छाड़ करने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना बाजना विकासखंड के मोवड़ीपाड़ा के सरकारी स्कूल से जुड़ी है। दूसरा मामला नरसिंह नाका के शासकीय हाई स्कूल का है।

मोवड़ीपाड़ा के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं की स्टूडेंट ने टीचर और उसके बेटे पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

12वीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता ने कहा- 15 नवंबर की शाम 5.45 बजे मैं अपने घर में थी। तभी टीचर रमेश लबाना (45) और उनका बेटा संदीप (21) मेरे घर आए। बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने लगे। मैंने विरोध किया तो मारपीट की। झूमाझटकी में मेरे कपड़े भी फट गए।

चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरा भाई और दादा आ गए। संदीप और रमेश ने उनके साथ भी मारपीट की। जाते-जाते धमकी दी कि आज तो तुम बच गए हो फिर कभी मौका मिलेगा तो तुम सभी को जान से खत्म कर देंगे।

केस दर्ज, जांच के बाद आगे की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर रावटी थाना पुलिस ने रविवार रात रमेश लबाना और उसके बेटे संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टीचर छात्रा से बोला- तेरा फोन नंबर दे दूसरा मामला नरसिंह नाका का है। आरोप 50 वर्षीय सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक गोविंद कसावत (50) पर लगा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया- शनिवार को स्कूल की छुट्‌टी थी। घर में माता-पिता और भाभी काम से रतलाम गए थे। भैया दुकान पर थे। दोपहर 3.30 बजे करीब मैं खेत पर चने देखने गई थी। खेत से लौटते समय मोहल्ले में रहने वाले गोविंद कसावत सर पीछा करते हुए घर आ गए। कहा- तू बहुत अच्छी लग रही है। तेरा नंबर दे।

मैंने नंबर देने से मना कर दिया। घर का ताला खोलकर अंदर आई, तो सर पीछे-पीछे आ गए। कहने लगे- तुझे पैसे दूंगा। घर के अंदर आने दे। फिर वे जबरदस्ती घर में घुस आए। मेरा हाथ पकड़ लिया। मैं चिल्लाई तो वे डरकर भाग निकले।

जान से मारने की धमकी दी छात्रा ने बताया- बाद में मैंने गोविंद सर के घर जाकर पूछा कि उन्हें नंबर क्यों चाहिए, तो वे कहने लगे- मेरे घर के अंदर आ तो समझाता हूं। मैंने घर के अंदर जाने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने कहा- किसी को बताना मत, नहीं तो जान से मार दूंगा।

मैं डरकर वापस अपने घर आ गई। शाम को जब मम्मी-पापा और भाई-भाभी घर आए, तो उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद रावटी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामला संज्ञान में आने के बाद जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने गोविंद कसावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.