कलेक्टर ने किया एकलव्य व पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

Updated on 24-07-2024 05:56 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने बुधवार को घंघरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां घंघरी में वर्तमान में एक ही परिसर में एकलव्य आवासीय विद्यालय सीतापुर, बतौली और लुण्ड्रा संचालित हैं जिसमें आवासीय व्यवस्था हेतु अलग-अलग कन्या एवं बालक छात्रावास निर्धारित हैं। कलेक्टर भोसकर ने दोनों भवनों का निरीक्षण किया और बच्चों की रहने, भोजन और शौचालय की सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने सबसे पहले छात्र छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर मुख्यधारा से जोड़ने और अच्छे भविष्य के अवसर देने की मंशा से शासन द्वारा एकलव्य स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, इसका लाभ बच्चों को मिले। उन्होंने अनुपस्थित बच्चों को स्कूल और छात्रावास भेजने हेतु परिजनों से  संपर्क करने के निर्देश आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डीपी नागेश को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। हर माह बच्चों की उपस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी तरह उन्होंने छात्रावास में बच्चों के भोजन और शौचालयों में स्वच्छता का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर भोसकर ने बच्चों से सीधे बात करते हुए उनकी जरूरतों को जाना। बच्चों ने खुलकर बात करते हुए कंप्यूटर लैब की मांग कलेक्टर से की, जिसपर कलेक्टर ने तत्काल सहायक आयुक्त को निर्देशित करते हुए 15 दिन में लैब शुरू करने आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समय समय पर बच्चों के हेल्थ चेकअप की भी जानकारी ली।

15 अगस्त से पूर्व प्रयास आवासीय विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्ट करें
प्रयास आवासीय विद्यालय, अंबिकापुर हेतु निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त से पूर्व प्रयास आवासीय विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्ट करें। भवन का फिनिशिंग कार्य जारी है। कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी वीके बेदिया को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित कार्यों को अगले दस दिनों में युद्ध स्तर पर पूर्ण करें, आवश्यकता हो तो लेबर बढ़ाएं। उन्होंने सहायक आयुक्त नागेश को छात्र-छात्राओं को शिफ्ट करने की तैयारी करने के निर्देश दिए। वर्तमान में प्रयास विद्यालय कन्या परिसर स्थित भवन में संचालित है।

पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था -
निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा कन्या और बालक आवासीय विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के लिए रहने, शिक्षण और भोजन की व्यवस्था देखी। कलेक्टर भोसकर ने शिक्षण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौजूद ईई पीडब्ल्यूडी को दोनों विद्यालयों के लिए संयुक्त किचन एवं डाइनिंग हॉल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए जिससे बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसी तरह उन्होंने बच्चों के रहने और स्वच्छता की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.