कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

Updated on 17-06-2026 01:26 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। 

जनदर्शन में ग्राम लंजोड़ा निवासी सहिदा ने श्रमिक कार्ड नवीनीकरण विलंब के कारण प्रसूति/डिलीवरी सहायता राशि प्रदान कराने की मांग की, ग्राम धनपुर मंजीपारा निवासी पारे मरकाम ने हैण्डपम्प खनन की मांग की, कोण्डागांव डोंगरीपारा वार्ड निवासी कचरी बाई पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन किया, ग्राम खचगांव निवासी कमला कार्रोम प्रधान मंत्री आवास दिलाने की मांग की, कोण्डागांव महात्मा गांधी वार्ड निवासी यूनुस खान ने प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किस्त दिलाने की मांग की, ग्राम पंचायत कुम्हारबड़गांव के ग्रामीणों ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के उन्नयन किए जाने के लिए आवेदन किया, ग्राम तातरी निवासी मेघनाथ पोयम ने हैण्डपम्प की मांग, प्राथमिक शाला भवन में बाउन्ड्री वॉल मांग एवं मोबाइल नेटवर्क समस्या हेतु आवेदन किया। इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। हजारों किसान अपनी खेती में सोलर पंप लगाकर खेतों की…
 17 June 2026
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायत निवारण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के प्रेरणा…
 17 June 2026
एमसीबी। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक…
 17 June 2026
बीजापुर। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर…
 17 June 2026
बीजापुर। जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्वर्गीय दयाराम मांझी का…
 17 June 2026
कोरिया, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि…
 16 June 2026
दुर्ग-भिलाई, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे पर पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
Advt.