सौर सुजला योजना ने बदली किसान सुरेन्द्र उईके की तकदीर

Updated on 17-06-2026 01:26 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। हजारों किसान अपनी खेती में सोलर पंप लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। सौर ऊर्जा चलित सोलर पंप से किसानों को विद्युत एवं लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिल रही है, साथ ही साथ बिजली कटौती जैसी समस्या और बिजली बिलों से छुटकारा मिल रहा है।

भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम साल्हे निवासी सुरेन्द्र कुमार उईके भी सौर सुजला योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त वन अधिकार भूमि पर उनके द्वारा 03 हार्स पावर का सोलर पंप स्थापित किया गया है। सोलर पंप स्थापित होने के बाद अपनी टिकरा जमीन को कृषि योग्य बनाया गया, जिससे खेती अच्छी हो रही है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से वह अपने खेतों में खरीफ फसलों के अलावा रबी फसल दलहन-तिलहन के साथ ही मुर्गी पालन, मछली पालन किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार हुआ है। सोलर पंप का उपयोग उनके द्वारा आजीविकापार्जन के लिए किया जा रहा है। सोलर पंप होने के कारण बिजली की समस्या के साथ-साथ लो-वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिल चुका है।

कृषक सुरेन्द्र कुमार उईके ने बताया कि खेती के साथ-साथ अपने बाड़ी में मुर्गी पालन भी शुरू किया है। वर्तमान में उनके पास लगभग 120 से 150 मुर्गे-मुर्गियां हैं। स्थानीय बाजार में 600 रुपये प्रति नग की दर से बेचकर वे प्रति माह लगभग 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सोलर पंप के समीप लगभग 0.75 हेक्टेयर क्षेत्र में तालाब का निर्माण कराया है। सोलर पंप की सहायता से तालाब में पानी भरकर मछली पालन किया जा रहा है। वर्तमान में उन्हें प्रति सप्ताह लगभग 50 किलोग्राम मछली प्राप्त हो रही है, जिसे स्थानीय बाजार में 150 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचकर लगभग 10 हजार रुपये का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई कर खरीफ फसलों के साथ-साथ रबी फसल, चना, उड़द, मूंग तथा सूरजमुखी का उत्पादन कर बाजार में अच्छे कीमतों पर विक्रय करने से उनकी आमदनी दोगुनी हो रही है। सोलर पंप लगने के बाद उक्त कार्यों से एक वर्ष में लगभग 04 से 05 लाख रूपए की आय प्राप्त हुआ है, इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की…
 17 June 2026
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायत निवारण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के प्रेरणा…
 17 June 2026
एमसीबी। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक…
 17 June 2026
बीजापुर। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर…
 17 June 2026
बीजापुर। जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्वर्गीय दयाराम मांझी का…
 17 June 2026
कोरिया, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि…
 16 June 2026
दुर्ग-भिलाई, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे पर पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
Advt.