बच्चों के बीच पहुँचे जिला शिक्षा अधिकारी

Updated on 19-01-2026 11:12 AM

सुकमा। शासन के मंशानुरूप शिक्षा और पोषण को नई दिशा देने के लिए सुकमा जिला प्रशासन द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम सौतनार में जिला शिक्षा अधिकारी  जी.आर. मंडावी की उपस्थिति में श्न्योता भोजनश् कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में सामुदायिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश कर रही है।

सघन निरीक्षण से परखी शिक्षा की गुणवत्ता

जिला प्रशासन के विशेष निर्देशानुसार, ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यों के मूल्यांकन हेतु निरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत डीईओ  मंडावी ने सौतनार क्षेत्र के 6 स्कूलों और एक आश्रम शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शालाओं में पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों के सीखने के स्तर का बारीकी से जायजा लिया।

बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

निरीक्षण के पश्चात, माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला सौतनार में आयोजित श्न्योता भोजनश् कार्यक्रम में  मंडावी ने स्वयं हिस्सा लिया। उन्होंने किसी औपचारिक प्रोटोकॉल के बजाय एक अभिभावक की तरह बच्चों के साथ टाट-पट्टी पर बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। इस आत्मीयता को देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.