प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी, जहां पाठ्यक्रम में शामिल किए गए नए कानून

Updated on 23-07-2024 01:32 PM
 भोपाल। देश में 1 जुलाई से 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू किए जा चुके हैं। भोपाल के नेशनल ला इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) ने इन नए कानूनों को पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया है।NLIU का नया सत्र 15 जुलाई से शुरू हुआ है। यहां के बीएएलएलबी के तीसरे वर्ष और एलएलएम के प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में तीनों नए कानून को शामिल किया गया है। विवि के अधिकारियों का कहना है कि इस नए कानून के साथ-साथ पुराने कानून भारतीय दंड संहिता व सीआरपीसी क्रिमिनल और साक्ष्य कानून और नए कानून का तुलनात्मक अध्ययन कर विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।

ऐसा करने वाली प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी

ऐसा करने वाली यह प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। वहीं शासकीय राज्य स्तरीय विधि महाविद्यालय में अपने स्तर पर विद्यार्थियों को नए कानून पढ़ाना शुरू कर दिए हैं, जबकि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने विधि विभाग के पाठ्यक्रम में अपडेट नहीं किया है।

पाठ्यक्रम में बदलाव का प्रस्ताव

बीयू के अधिकारियों का कहना है कि बीएएलएलबी व एलएलएम के पाठ्यक्रम में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। विवि के बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित की जा चुकी है। सत्र 2024-25 से ही नए कानूनों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

विवि प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही तीनों नए कानूनों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की अधिसूचना जारी की जाएगी। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। इसी शैक्षणिक सत्र से सिलेबस अपडेट किए जा रहे हैं। बीयू प्रबंधन ने सभी तैयारी कर ली हैं।

कॉलेज व विश्वविद्यालयों में सेमिनार होंगे

नए कानून की जागरूकता के लिए कॉलेज व विश्वविद्यालय में विशेष सेमिनार आयोजित कराए जाएंगे। नए कानून के तहत पुलिस विभाग और न्यायाधीशों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नए कानून लागू होने की तारीख से ही नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो गया है, लेकिन कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में नए कानून अब तक अपडेट नहीं हो सके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.