निर्माण विभागों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश

Updated on 07-02-2026 02:30 PM

सूरजपुर।  कलेक्टर  एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण कार्य विभागों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना,राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन, हाउसिंग बोर्ड, विद्युत विभाग एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।

बैठक में आदिम जाति विकास विभाग के निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें कन्या एवं बालक छात्रावास, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने छात्रावासों में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान करने एवं आवश्यक मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्मित सड़कों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। सेतु निर्माण विभाग से जिले में निर्मित पुलों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी पुलों की समय-समय पर जांच एवं आवश्यक अनुरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के जिन पुलों की स्थिति जर्जर है वहां शीघ्र अति शीघ्र नए पुल निर्माण के निर्देश दिए।लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क मरम्मत, स्कूल भवन, बाउंड्री वॉल एवं छात्रावास निर्माण सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नए सड़कों के निर्माण के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए, होने वाले नवीन निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विद्युतीकरण कर किसानों को लाभ पहुँचाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समयसीमा में करने के निर्देश दिए।इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर  जयवर्धन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें ताकि लोगों को इन कार्यों का शीघ्र लाभ मिल सके। इसके लिए उन्होंने निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.