अमेरिका से टकराया सदी का सबसे खतरनाक तूफान मिलटन:3 घंटे में हुई 3 महीनों की बारिश

Updated on 10-10-2024 02:12 PM

हरिकेन मिलटन गुरुवार सुबह अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के 'सिएस्टा की' शहर के तट से टकरा गया। इससे फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पिछले एक हजार साल की सबसे ज्यादा बारिश हो गई। यहां 3 घंटे में 16 इंच बारिश हुई है। जो 3 महीने में हुआ करती थी।

मिलटन फ्लोरिडा से टकराने वाला साल का तीसरा तूफान है। सिएस्टा की में समुद्री तट से टकराने से पहले ये कैटेगरी 5 का तूफान था। टकराते वक्त ये कैटेगरी 3 का हो गया और अब इसे कैटेगरी 2 का तूफान घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद ये बहुत खतरनाक है।

हरिकेन की वजह से फ्लोरिड के कई शहरों में 193 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक फ्लोरिडा में लगभग 10 लाख लोगों के घरों में बिजली नहीं है।

20 लाख लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षित जगह लौटने के आदेश दे दिए गए हैं।

हरिकेन के साथ आए दर्जनों टोरनेडो

फ्लोरिडा के कई शहरों में इमरजेंसी लगाई गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हरिकेन के साथ-साथ दर्जनों टोरनेडो और उससे हो रहे नुकसान की जानकारी भी सामने आ रही है। वहीं, NYT के मुताबिक एक और हरिकेन 'लेसली' अटलांटिक महासागर में बन रहा है।

हालांकि, इसके अमेरिका तक पहुंचने की उम्मीद काफी कम हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हरिकेन मिलटन से अमेरिका को 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

पानी को साथ खींच ले जा रहा हरिकेन

हरिकेन की वजह से फ्लोरिडा के कई इलाकों में तेज बारिश की वजह से पानी भरा है। वहीं, टाम्पा बे में ठीक इसका उलटा हुआ है। दरअसल, वहां बारिश की वजह से भर रहे पानी को तूफानी हवाएं अपने साथ खींच ले जा रही हैं। इससे वहां बाढ़ से राहत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.