डीजल टैंक परिसर के कक्षों पर अवैध कब्जा करने वाले कर्मचारी को निगमायुक्त ने हटाया
Updated on
17-05-2024 01:17 PM
भोपाल। नगर निगम के डीजल टैंक परिसर का नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने गुरुवार को निरीक्षण किया। यहां परिसर के कक्षों में एचएफए के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इतना ही नहीं, यहां पर वह अवैध गतिविधियों को संचालित कर रहा था। इससे निगमायुक्त ने उक्त कर्मचारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गेट के पास बने कक्ष और एक अन्य कक्ष को तत्काल खाली कराकर अन्य के उपयोग के लिए देने के लिए कहा है।
जानकारी के अनुसार निगमायुक्त ने निगम वाहनों को कार्य की उपयोगिता एवं परिचालन के आधार पर ही डीजल प्रदाय करने और निरंतर निगरानी कर खपत कम करने के लिए कहा है। उन्होंने मैनिट संस्था से निगम वाहनों का एवरेज निर्धारित कराने के लिए कहा और सीएनजी पंप का भी निरीक्षण किया। यहां निगम वाहनों और अन्य वाहनों को प्रदाय की जा रही सीएनजी की जानकारी प्राप्त की। डीजल टैंक परिसर के निरीक्षण के दौरान एचएफए के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नवल गौरे द्वारा दो कक्षों में अवैध रूप से कब्जा कर और गतिविधियों को संचालित करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही कर्मचारी को स्थल पर तलब किया। यहां कर्मचारी नवल गौरे का वेतन रोकने और सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के अधीक्षण यंत्री एचएफए को निर्देश दिए हैं।
निगमायुक्त ने देखी डीजल प्रदाय व्यवस्था
निगमायुक्त हरेंद्र नारायण ने निगम वाहनों में डीजल प्रदाय के लिए प्रभावशील किए गए क्यूआर कोड फ्यूल ट्रैकिंग सिस्टम के संबंध में जानकारी प्राप्त की और क्यूआरकोड के माध्यम से प्रदाय किए गए डीजल की प्रक्रिया को भी देखा।उन्होंने डीजल टैंक पर खड़े फायर फाइटर में अपने समक्ष डीजल भरवाकर और मशीन से पर्ची निकलवाकर डीजल प्रदाय की प्रक्रिया देखी। वाहनों को प्रदाय किए जा रहे डीजल का पंजी में संधारित रिकार्ड तथा कंप्यूटर में संधारित किए जा रहे रिकार्ड का भी अवलोकन किया।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…