गाजा में तैनात होगी पाकिस्‍तानी सेना, ये 2 मुस्लिम देश भी भेजेंगे सैनिक! हमास के हथियार छोड़ने पर इजरायल का बड़ा बयान

Updated on 27-10-2025 03:00 PM
गाजा पट्टी: गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद भी कई मुद्दों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि उनको लगता है कि हमास निरस्त्रीकरण नहीं करेगा, यानी हथियार नहीं छोड़ेगा। हालांकि युद्ध-पश्चात के गाजा में मध्यस्थता समझौते के तहत हमास ने ऐसी प्रतिबद्धता जताई थी। दूसरी ओर गाजा में अंतरराष्ट्रीय सेना की तैनाती पर भी काम चल रहा है। इस सेना में सबसे बड़ा योगदान पाकिस्तान की ओर से हो सकता है।

इजरायली वेबसाइट वायनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया युद्धविराम समझौते के तहत जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) के गाजा पट्टी में प्रवेश करने की उम्मीद है। ISF में तीन मुस्लिम बाहुल्य देश- इंडोनेशिया, पाकिस्तान और अजरबैजान के सैनिकों के शामिल होने की उम्मीद है। ISF गाजा में आंतरिक सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सीमाओं की सुरक्षा और क्षेत्र में हथियारों की तस्करी को रोकना होगा।

ISF में तीन मुस्लिम देश

ISF में शामिल इंडोनेशिया का उल्लेख अमेरिकी मध्यस्थता वाले अब्राहम समझौते में संभावित साझेदार के रूप में किया जा चुका है। परमाणु शक्ति संपन्न मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान ने हाल ही में सऊदी अरब के साथ एक खुला रक्षा गठबंधन किया है। पाकिस्तान सऊदी और अमेरिका का करीबी सहयोगी है। वहीं अजरबैजान के इजरायल के साथ मधुर संबंध हैं। दोनों देश रक्षा और तकनीक में घनिष्ठ सहयोगी हैं।इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अगर हमें सुरक्षा खतरा होगा तो हम इसका कड़ा जवाब देंगे। हम अपनी सुरक्षा खुद नियंत्रित करते हैं और इस पर समझौता नहीं होगा। हमने ISF पर भी स्पष्ट किया है कि इजरायल यह तय करेगा कि कौन से सैनिक हमें स्वीकार हैं। हम पूर्व में इसी तरह काम करते हैं और आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे।

समझौते के अगले चरण पर सवाल

बेंजामिन नेतन्याहू ने समझौते के दूसरे चरण की समय-सारिणी के बारे में बीते हफ्ते कहा था कि हमास के समझौते का उल्लंघन करने और जानबूझकर इजरायली बंधकों के शवों की वापसी में देरी से समझौते के पूर्ण कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके बाद रविवार की कैबिनेट बैठक में नेतन्याहू ने इजरायल के सैन्य निर्णयों पर अमेरिकी नियंत्रण की बात को भी खारिज कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.