पाकिस्तानी फौज का दीन-ईमान सब डॉलर है... पाक एक्सपर्ट ने खोल दी पोल, बताया कैसे अमेरिका को दिया धोखा

Updated on 04-11-2025 01:27 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना के भ्रष्टाचार और बेशर्मी का एक बार फिर से खुलासा हुआ है। जय सिंध मुत्तहिदा महाज (जेएसएमएम) के अध्यक्ष शफी बुरफत ने पाकिस्तानी सेना पर भाड़े के माफिया की तरह काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाक आर्मी की नजर सिर्फ पैसा कमाने पर लगी हुई है। बुरफत ने कहा कि पाक आर्मी ने विचारधारा, नैतिकता या राष्ट्रीय हित की तुलना में पैसों को अहमियत दी है। इससे वैश्विक विश्वास और राष्ट्रीय अखंडता दोनों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने असीम मुनीर की कट्टरपंथी सोच की भी आलोचना की है।

सिंध को पाकिस्तान से अलग करने की वकालत करने वाले अलगाववादी दल जेएसएमएम हेड ने एक्स पर असीम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना के बारे में कई बातें कही हैं। शफी बुरफत ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अरबों डॉलर की सहायता हासिल करने के लिए बार-बार अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में हेराफेरी की है। उसने सहयोगियों को धोखा दिया है और वैश्विक तनाव का फायदा उठाया है।

पाक सेना की नजर डॉलर पर

शफी ने कहा कि शीत युद्ध और अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तानी आर्मी का बर्ताव उसके दोहरे रवैये को समझा जा सकता है। इस्लामाबाद ने बाहरी तौर पर पश्चिम के साथ गठबंधन किया लेकिन सीक्रेट तरीके से अपने हितों को बढ़ाया। पाकिस्तान की दखल सिर्फ डॉलर के बारे में थी। ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में पाया गया। जबकि पाकिस्तान आतंकवाद से लड़ने में अमेरिका का सहयोगी बना हुआ था।
बुरफत ने तर्क दिया कि आतंकवादी नेटवर्क को पोषित करते हुए उनसे लड़ने का दिखावा करके पाकिस्तान ने बड़ा खेल खेला। पाक सेना ने कथित तौर पर वैश्विक खतरों को गढ़ा ताकि खुद को अपरिहार्य बता सके। पाकिस्तानी आर्मी जानती है कि आतंकवाद से दुनिया में डर जितना ज्यादा बढ़ेगा, उनको उतना ही ज्यादा फायदा होगा।

अस्थिरता बढ़ा रही पाक आर्मी

शफी ने पाक के सैन्य अभिजात वर्ग पर निजी फायदे के लिए अराजकता को बढ़ावा देने, कश्मीर में विद्रोह, अफगानिस्तान में संघर्ष और पश्चिम एशिया में अशांति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने सेना के चीन, अमेरिका, सऊदी अरब और इजरायल के साथ सीक्रेट संबंधों के बदलते गठबंधनों को उसके अवसरवादी होने का सबूत बताया।असीम मुनीर की कट्टर सोच की निंदा करते हुए बुरफत ने कहा कि पाकिस्तान का नेतृत्व विभाजनकारी विचारधारा में फंसा हुआ है, जिसका फायदा वह उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सेना के नैतिक और राजनीतिक पतन ने पाकिस्तान को दुनिय में अलग-थलग और बदनाम कर दिया है। यह भ्रष्ट संस्था सम्मान या न्याय के लिए नहीं बल्कि पैसे के लिए लड़ती है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.