प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने बदला अशोक का जीवन

Updated on 04-02-2026 11:57 AM

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने कोरबा जिले के अशोक कुमार अगरिया के जीवन में नई दिशा और नया आत्मविश्वास भर दिया है। वर्षों से राजमिस्त्री कार्य करते आ रहे अशोक कुमार अपने पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर आगे बढ़ना चाहते थे, किंतु उपयुक्त प्रशिक्षण और संसाधनों की कमी उनके मार्ग में बड़ी बाधा थी।

लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में ब्रिक मेशन बेसिक ट्रेड का प्रशिक्षण उनके लिए परिवर्तन का बड़ा अवसर बनकर आया। यहां उन्होंने नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक औजारों का उपयोग, निर्माण कार्य की आधुनिक तकनीकें, दक्षता बढ़ाने के तरीके, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपाय और समय की बचत के नए कौशल सीखे। इन तकनीकों ने उनके काम को न सिर्फ मजबूत और सटीक बनाया, बल्कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में उन्हें नई पहचान भी दिलाई।

प्रशिक्षण के दौरान शासन द्वारा प्रदान किए गए एक सप्ताह के प्रशिक्षण पर चार हजार रुपये के स्टाइपेंड ने उन्हें आर्थिक संबल दिया। वहीं बिना गारंटर एक लाख रुपये तक का लोन उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं था। इस सहायता से उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण खरीदे और अपने काम का दायरा बढ़ाया।

आज अशोक कुमार अगरिया अपने कौशल, आधुनिक ज्ञान और सरकारी सहयोग की बदौलत आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं। उनकी लगन और मेहनत ने उनके पारंपरिक व्यवसाय को नया आयाम दिया है। वे न केवल अपने परिवार का बेहतर जीवनयापन कर रहे हैं, बल्कि जिले के युवा कारीगरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.