सनातन आस्था का प्रतीक धर्म ध्वज लोमष ऋषि आश्रम में लहराया

Updated on 04-02-2026 12:02 PM

गरियाबंद।  राजिम कल्प कुंभ मेला 2026 के तीसरे दिन लोमष ऋषि आश्रम में धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा के अनुरूप धर्म ध्वज विधिवत रूप से फहराया गया। आश्रम परिसर में उपस्थित साधु-संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच यह पावन आयोजन संपन्न हुआ। ध्वज दंड में पूर्व से लिपटे भगवा वस्त्र को उतारकर नए वस्त्र धारण कराए गए। इसके पश्चात लंबे और ऊंचे बांस के ध्वज दंड को भूमि में विधिवत गाड़कर धर्म ध्वज फहराया गया। इस दौरान पूरा आश्रम परिसर हर-हर महादेव और जय सनातन धर्म के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर संत गोकुल गिरी महाराज ने बताया कि वर्ष 2006 से प्रतिवर्ष लोमष ऋषि आश्रम में धर्म ध्वज फहराने की परंपरा निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज सनातन धर्म की रक्षा, एकता और परंपरा का प्रतीक है। ध्वजारोहण से पूर्व विधिवत ध्वज पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ संत मंडल के अध्यक्ष महंत उमेशानंद गिरी महाराज सहित गोपाल गिरी महाराज, सनत महाराज, राघवेंद्र गिरी महाराज, महंत भीम गिरी महाराज, सत्यानंद महाराज, परमेश्वर गिरी महाराज, तारक भारती महाराज, लालपुरी महाराज, दत्तपुरी महाराज सहित अनेक साधु-संतों की उपस्थित रही।

गोकुल गिरी महाराज ने बताया कि वर्तमान में जूना और आवाहन अखाड़ा के साधु-संत राजिम पहुंच चुके हैं। आगामी 6 फरवरी को साधु-संतों द्वारा भव्य पेशवाई निकाली जाएगी, जो महाप्रभु दत्तात्रेय मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए लोमष ऋषि आश्रम पहुंचेगी। इस अवसर पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के उप संचालक प्रतापचंद पारख सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

बता दें कि संत परम्परा में ऐसी मान्यता है कि जिस तीर्थ स्थान में कुंभ, अर्ध कुंभ या कल्प कुंभ होता है वहां नागा साधुओं की उपस्थिति से कुंभ की सार्थकता होती है। नागा साधु अपने अपने अखाड़ों और संत परम्परा के अनुसार ध्वजारोहण कर धर्म ध्वजा की स्थापना करते हैं। उसी के बाद नागा सम्प्रदाय के साधु कुंभ मे आकर पर्व स्नान, शाही यात्रा जैसे आयोजनों का हिस्सा बनकर कुंभ के महत्व को पूर्ण करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.