रात में घर से बाइक लेकर निकला था युवक, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

Updated on 29-07-2024 02:02 PM
भोपाल। राजधानी की बैरसिया तहसील में स्थित गुनगा थाना इलाके के ग्राम धमर्रा में रविवार सुबह तब सनसनी फैल गई, जब लोगों ने सड़क किनारे पेड़ से एक युवक का फांसी पर लटका शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।पुलिस प्रथमदृष्टया इसे खुदकुशी का प्रकरण मानकर चल रही है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह उसी गांव का रहने वाला था। वह रात में घर से बाइक लेकर निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा था। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है।
गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 18 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र विपतसिंह अहिरवार ग्राम धमर्रा में परिवार के साथ रहता था। वह निजी काम करता था। शनिवार रात को वह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा।
सुबह कुछ लोगों ने धमर्रा में सड़क किनारे लगे पेड़ पर वीरेंद्र को फांसी पर लटके देखा। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक अभी मृतक के स्वजन के बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले की जांच चल रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है, उसके बाद ही युवक की मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.