संगीत-गीत क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं : डॉ. एकता लंगेह

Updated on 24-07-2024 06:03 PM

कोरिया। समाजसेवी एवं कलेक्टर कोरिया की धर्मपत्नी श्रीमती डॉक्टर एकता लंगेह ने अपना जन्म दिवस बाल गृह के बच्चों के बीच केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया।

डॉ. लंगेह ने अपने पिछले दौरे के दौरान बच्चों की मांग पर कैसियो और तबला वाद्य यंत्र वितरित किए, जिससे बच्चे बेहद खुश हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, ‘अब आपके पास म्यूजिक सिस्टम आ गया है। आप सभी लगन से संगीत सीखें और इसमें पारंगत होकर अपना करियर बनाएं।‘ उन्होंने संगीत शिक्षकों से भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। बालमन ही एक ऐसे उम्र है जहां पढ़ाई के अलावा रूचि के अनुसार खेल, कला, संस्कृति को अपनाकर एक बेहतर जीवन बनाया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि बाल गृह के बच्चे बेहद प्रतिभाशाली है, जिले के साथ-साथ राज्य स्तरीय खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में अग्रणी हैं, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।

डॉ. लंगेह ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ समय बिताकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की श्रीमती वित्तवाला श्रीवास्तव, बाल गृह के अधीक्षक चंद्रेश सिंह सिसोदिया, बाल कल्याण अधिकारी सुनील शर्मा, काउंसलर अक्षय सोनी, मेडिकल स्टाफ आरती जयसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.