भोपाल में नहीं होगा पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन:हाईकोर्ट ने लिया स्वत

Updated on 21-11-2025 01:38 PM

भोपाल में पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने पेड़ों की कटाई और ट्रांसप्लांटेशन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुवार को मामले पर चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा एवं जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने भोपाल में 488 पेड़ काटे जाने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है।

मामले में बताया गया कि 17 नवंबर को प्रकाशित खबर हुई थी। रेलवे के एक अन्य प्रोजेक्ट में राजधानी में 8000 से अधिक पेड़ों की कटाई हो चुकी है। 488 बचे हैं। कोर्ट ने इसे गंभीर पर्यावरणीय खतरा मानते हुए तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए।

हस्तक्षेपकर्ता हरप्रीत सिंह गुप्ता ने प्रकाशित खबर के जरिए 17 और 20 नवंबर को प्रकाशित खबरों को लेकर बताया कि पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने के बजाय उनकी बड़ी मात्रा में शाखाएं और हिस्से काटकर उन्हें समाप्त किया जा रहा है। बताया गया कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद कटाई जारी है और पेड़ों को जिस तरह से परिवहन किया जा रहा है, उसमें उनके जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है।

हाईकोर्ट को बताया गया कि रेलवे के अन्य प्रोजेक्ट में भी हजारों पेड़ कट रहे हैं। सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मध्यप्रदेश में पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन की कोई पॉलिसी ही मौजूद नहीं है, फिर भी विभागों ने ‘शिफ्टिंग’ के नाम पर भारी संख्या में पेड़ काटने की अनुमति दे दी। सुनवाई पर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना शाखाओं वाले तनों को कहीं और गाड़ देने से वे जीवित नहीं रह सकते, यह ‘ट्रांसप्लांटेशन’ नहीं बल्कि सीधी कटाई है।

हाईकोर्ट ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए विधानसभा सचिवालय, भोपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर को नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई में स्वयं उपस्थित होने का आदेश दिया है।

साथ ही कहा कि अब तक ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों की तस्वीरें भी कोर्ट में प्रस्तुत करनी होंगी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि अब फाइलों के आधार पर नहीं, बल्कि अधिकारी स्वयं सामने आकर जवाब देंगे। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को निर्धारित की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.