भोपाल सहित देश के कई शहरों के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Updated on 13-05-2024 11:44 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को 13 दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात ने ई-मेल कर बम विस्फोट की चेतावनी दी।मेल मिलते ही सुरक्षा बल सतर्क हुए और एयरपोर्ट अथारिटी ने सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक बुलाकर एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया। मेल में भोपाल के अलावा अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, बागडोगरा और कालीकट एयरपोर्ट को उड़ाने की भी धमकी मिली है।

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, मेल कोर्ट ग्रुप-3 नामक ई-मेल एड्रेस से आया है। यह मेल संभवत: भारत का नहीं है। विशेषज्ञों से इसकी जांच करवाई जाएगी।

मेल रविवार दोपहर करीब तीन बजे अथारिटी और सीआइएसएफ को मिला, जिसमें बिल्डिंग के अंदर बम रखने और जल्द ही विस्फोट होने की बात लिखी थी। सीआइएसएफ के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और डाग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान कोई बैग या बम नहीं मिला।

बता दें कि राजा भोज एयरपोर्ट को 29 अप्रैल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी किसने दी थी, यह अब तक पता नहीं चल सका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.