लूट में संलिप्त अपचारी बालक समेत तीन आरोपित पकड़े गए

Updated on 20-07-2024 05:43 PM

खरसिया । खाद बीज लेने जा रहे दो भाईयों से लूट करने वाले दो आरोपितों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है।

थाना खरसिया क्षेत्र के ग्राम कुकरीचोली निवासी रोहित राठिया (34) ने नवरंगपुर चौक में चार लोगों द्वारा मोबाइल और 6000 रुपये की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडित ने बताया कि वह अपने चचेरा भाई भोलाराम राठिया के साथ मोटर साइकिल में धान बीज लेने मदनपुर खरसिया जा रहे थे।

पहर करीब 12 बजे नवरंगपुर चौक के पास एक स्कूटी व एक मोटर साइकिल में तीन चार लोग खड़े थे। उन्होंने भोलाराम राठिया से मारपीट कर उसके मोबाइल लूट ली। इसके बाद एक लड़के ने धारदार हथियार दिखाकर जेब में रखे 6000 रुपये लूट लिए और भाग गए।
पुलिस टीम ने संदेही हरिओम वर्मा निवासी हमलापारा खरसिया को हिरासत में लिया। इससे कड़ी पूछताछ करने पर अपने साथी मुकेश यादव और दो अन्य किशोर बालक के साथ मिलकर लूट करना बताया।

मुकेश यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, नकदी रकम 500, आरोपित हरिओम वर्मा से घटना से प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूट की रकम के 1000 तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं 1000 रुपये जब्त किया गया। आरोपितों का एक साथी फरार है।

हरिओम वर्मा पिता कैलाश वर्मा, मुकेश यादव पिता ललित यादव दोनों निवासी हमालपारा चौकी खरसिया को जेएमएफसी खरसिया एवं विधि के साथ संघर्ष बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ न्यायिक में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.