
भोपाल। हिंदू मान्यता के अनुसार किसी बच्चे के जन्म के समय चंद्रमा आसमान में जिस नक्षत्र में होता है, उस आधार पर बच्चे का नामकरण किया जाता है। लेकिन क्या चंद्रमा का भी नामकरण होता है। इसके बारे में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दिलचस्प जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा (23 मई) के चंद्रमा को फ्लावर मून के नाम दिया गया है । कुछ भागों में इसे प्लांटिंग मून और मिल्क मून भी कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम लगभग सात बजे के आसपास यह फ्लावर मून की स्थिति में पूर्व दिशा में उदित होता दिखेगा। रात भर आकाश में रहकर सुबह पश्चिम दिशा में अस्त होगा।