अजित पवार को श्रद्धाजंली, विमान हादसे पर डोटासरा ने PM मोदी से पूछा सवाल, इन नेताओं ने जताया शोक

Updated on 28-01-2026 02:43 PM
जयपुर: महाराष्ट्र के बारामती हादसे में अजित पवार की मौत के बाद पूरी देश में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर राजस्थान के नेताओं ने भी शोक जताया है। राजस्थान में आज शुरू हुए विधानसभा सत्र में भी अजित पवार के निधन पर सदन के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि इस दर्दनाक विमान दुर्घटना में अजित पवार के साथ 4 अन्य लोगों (पायलट और सुरक्षाकर्मी) की भी मृत्यु हो गई। पवार महाराष्ट्र में होने वाले आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए निजी चाटर्ड प्लेन से आज सुबह मुंबई से बारामती जा रहे थे , जो रास्ते में ही क्रेश हो गया।

सीएम भजनलाल सहित इन नेताओं ने जताया शोक

अजित पवार के निधन पर सूबे के CM भजनलाल शर्मा ने शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा कि 'महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी की विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है। एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और समर्पित जनसेवक के रूप में उन्होंने महाराष्ट्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं उनके परिजनों, समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल पवार परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें'। इसी तरह राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी अजित पवार के निधन पर शोक जताया है।

विपक्ष के नेताओं ने भी जताया शोक, उठाया सवाल

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने हादसे पर दुख जताया। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने अजित पवार विमान हादसे का जिक्र करते हुए इसे सीडीएस विपिन रावत और पूर्व सीएम विजय रूपाणी के हादसों से जोड़ा। डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री से मांग की कि इन सभी विमान हादसों की सत्यता की विस्तृत जांच कराकर रिपोर्ट देश के सामने रखी जानी चाहिए।

जानें अजित पवार के राजनीतिक करियर के बारे में

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी खास पहचान रखने वाले अजित पवार 1991 में पहली बार बारामती से लोकसभा सांसद चुने गए, लेकिन बाद में अपने चाचा शरद पवार के लिए उन्होंने यह सीट छोड़ दी। 1991 से ही लगातार 7 बार बारामती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अजित पवार ने अकेले ऐसे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री है, जिन्होंने 6 बार इस पद पर शपथ ली। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालय और पद संभाल चुके हैं। 2023 में अपने चाचा पवार से अलग होकर उन्होंने बीजेपी से गठबंधन किया था। महाराष्ट्र की राजनीति में उन्हें 'अजित दादा' के नाम से जाना जाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.