ट्रम्प फिर बोले- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 5 फाइटर जेट्स गिरे:दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया

Updated on 23-07-2025 01:24 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच जंग में 5 फाइटर जेट्स के गिरने का दावा किया है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि संघर्ष के बीच उन्होंने हस्तक्षेप किया और इसे रोकने में कामयाब हुए। ट्रम्प ने कहा कि उस समय दोनों देशों के बीच संघर्ष गंभीर हो गया था, 5 फाइटर जेट्स गिराए जा चुके थे। किसी भी वक्त परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हो सकता था।

गौरतलब है भारत-पाकिस्तान के बीच 10 जून को सीजफायर हुआ था। तब पहली बार ट्रम्प ने सीजफायर कराने का दावा किया था। बीते 73 दिनों में वे 25 बार जंग खत्म करने का दावा कर चुके हैं।

दूसरी बार कहा- भारत-पाक संघर्ष में 5 विमान गिरे 

ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं को फोन किया और चेतावनी दी कि अगर लड़ाई नहीं रुकी तो अमेरिका व्यापार रोक देगा। वे दोनों देश परमाणु हथियार रखते हैं। कौन जानता है कि इसका अंजाम क्या होता, लेकिन उन्होंने इसे रोक दिया। ट्रम्प ने यह भी बताया कि यह बातचीत एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुई।

यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने इस तरह का दावा किया है। इससे पहले भी उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।

इसी महीने, व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन नेताओं के साथ एक निजी डिनर के दौरान ट्रम्प ने फिर दोहराया था कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे और चार या पांच विमान हवा में ही गिरा दिए गए थे। उन्होंने कहा, “विमानों को हवा में ही मार गिराया जा रहा था... 5, 5, 4 या 5, लेकिन मुझे लगता है कि असल में 5 विमान मार गिराए गए थे।”

भारत का दावा- पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट तबाह हुए

न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया था की ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स के हमले में पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट, 3 एयरक्राफ्ट और 10 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें तबाह हुई थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 से 10 मई के बीच भारत ने पाकिस्तान के पंजाब और PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाब देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने न केवल जवाब दिया, बल्कि पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया।

ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम्स ने पाकिस्तान के फाइटर जेट्स को हवा में ही निशाना बनाया। सुदर्शन मिसाइल सिस्टम के जरिए लगभग 300 किलोमीटर दूर उड़ रहे एक हाई-वैल्यू एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया गया था। ये एयरक्राफ्ट या तो इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से लैस था या एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग कंट्रोल सिस्टम।

इसके अलावा, राफेल और सुखोई-30 ने पाकिस्तानी सेफ सेंटर (हैंगर) को निशाना बनाया, जिसमें मेड इन चीन विंग लूंग ड्रोन तबाह हुए। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर भी एक स्वीडिश मूल का AEWC विमान तबाह हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.