ट्रम्प ने नोबेल पुरस्कार के लिए नॉर्वे फोन किया:टैरिफ पर भी बात की; भारत-पाकिस्तान समेत 6 जंग रुकवाने का दावा कर चुके

Updated on 18-08-2025 12:56 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग को फोन करके नोबेल पुरस्कार की मांग की है। नॉर्वे के समाचार पत्र डैगन्स नेरिंग्सलिव के मुताबिक, ट्रम्प ने पिछले महीने स्टोल्टेनबर्ग से नोबेल और टैरिफ के बारे में बात की थी।

ट्रम्प अब तक भारत-पाकिस्तान, ईरान-इजराइल और थाइलैंड-कंबोडिया समेत 6 जंग रुकवाने का दावा कर चुके हैं। ट्रम्प ने कुछ महीने पहले कहा था कि उन्हें कई जंग रुकवाने और अब्राहम अकॉर्ड जैसे कामों के लिए पुरस्कार नहीं मिलेगा, लेकिन जनता उनकी उपलब्धियां जानती है।

नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे की एक समिति देती है। यह समिति नॉर्वे की संसद की तरफ से नियुक्त पांच सदस्यों से बनी होती है। वे अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के आधार पर हर साल उन लोगों या संगठनों को चुनते हैं, जिन्होंने विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण काम किया हो।

पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर में होती है और समारोह 10 दिसंबर को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित होता है।

दावा- 7 देशों ने ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 7 देश ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट कर चुके हैं। इनमें पाकिस्तान, इजराइल, अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, रुवांडा और गैबॉन शामिल हैं। हालांकि, नोबेल कमेटी नॉमिनेशन की जानकारी 50 सालों तक सार्वजनिक नहीं करती।

ट्रम्प कह चुके हैं कि मैं कितने भी युद्ध रोक लूं, कुछ भी कर लूं, मुझे नोबेल नहीं मिलेगा। ये अवॉर्ड सिर्फ लिबरल को ही मिलता है।

इससे पहले ट्रम्प ने अक्टूबर 2024 में कहा था कि अगर मेरा नाम ओबामा होता तो मुझे 10 सेकेंड में नोबेल मिल जाता। ओबामा को बिना कुछ किए पुरस्कार मिल गया था, लेकिन मैंने भी तो चुनाव जीता है।

पिछली सरकार में भी नोबेल की इच्छा जताई थी

ट्रम्प ने अपनी पिछली सरकार में भी इस पुरस्कार की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि जिमी कार्टर के बाद वह पहले राष्ट्रपति हैं जिन्होंने कोई नया युद्ध शुरू नहीं किया। ट्रम्प पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को मिले नोबेल पुरस्कार से नाराज हैं।

बराक ओबामा को 2009 में अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और लोगों के बीच सहयोग को मजबूत करने की कोशिशों के लिए नोबेल दिया गया था। ओबामा को यह पुरस्कार उनके पहले कार्यकाल के शुरुआती आठ महीनों में ही मिल गया था।

सितंबर में शुरू होगा ऑफिशियल नॉमिनेशन

नोबेल प्राइज 2026 के लिए ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन सितंबर में शुरू किए जाएंगे। हालांकि, अभी अंतिम तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी।

2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 338 नॉमिनेशन किए गए। इनमें से 244 व्यक्ति और 94 संगठन थे। 2023 में इस पुरस्कार के 286 उम्मीदवार नामांकित थे। 2016 में सबसे अधिक 376 नॉमिनेशन हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.