ट्रम्प नहीं जानते अमेरिका रूस से क्या खरीद रहा:पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया

Updated on 06-08-2025 01:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नहीं जानते हैं कि अमेरिका रूस से क्या खरीद रहा है। रूस से अमेरिका के केमिकल और खाद आयात करने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं।

ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में ANI के सवाल पर कहा,

QuoteImage

मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। हमें इसकी जांच करनी होगी।

QuoteImage

यह बयान तब आया जब भारत ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका अब भी रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, खाद और केमिकल्स मंगा रहा है।

ट्रम्प आज भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगा सकते हैं

ट्रम्प आज भारत पर और ज्यादा टैरिफ का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कल यानी मंगलवार को कहा था कि वे 24 घंटे में भारत पर भारी टैरिफ लगाने जा रहे हैं। ट्रम्प ने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था।

उन्होंने कहा था कि भारत, रूस के साथ व्यापार करके यूक्रेन के खिलाफ रूसी वॉर मशीन को ईंधन देने का काम कर रहा है। इस वजह से अमेरिका को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

इससे एक दिन पहले भी उन्होंने कहा था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीद कर ओपन मार्केट में बेच रहा है। भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूस के हमले से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह मैं भारत पर टैरिफ में भारी इजाफा करूंगा।

यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से सिर्फ 0.2% (68 हजार बैरल प्रतिदिन) तेल इंपोर्ट करता था। मई 2023 तक यह बढ़कर 45% (20 लाख बैरल प्रतिदिन) हो गया, जबकि 2025 में जनवरी से जुलाई तक भारत हर दिन रूस से 17.8 लाख बैरल तेल खरीद रहा है।

पिछले दो साल से भारत हर साल 130 अरब डॉलर (11.33 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का रूसी तेल खरीद रहा है।

निक्की हेली बोलीं- भारत से रिश्ते खराब न करें

भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा है कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए और चीन को छूट नहीं देनी चाहिए।

भारतीय NSA अजित डोभाल मॉस्को पहुंचे

भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। हालांकि, उनका यह दौरा पहले से तय था।

डोभाल के दौरे का मकसद भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिर तक विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मॉस्को जा सकते हैं।

भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का रूसी तेल खरीदना दोनों देशों के लिए फायदेमंद रहा है। यूक्रेन युद्ध से पहले रूस अपना क्रूड ऑयल यूरोपीय यूनियन की तरफ से तय 60 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर बेचता था, लेकिन वॉर के बाद से भारत इसे छूट पर खरीदता है।

इसके बाद भारतीय रिफाइनरी कंपनियां इसे प्रोसेस करके यूरोप और अन्य देशों ने बेच देती हैं और उन्हें करोड़ों का फायदा होता है। इसके साथ भारत को अपनी घरेलू जरूरतों के लिए भी सस्ता तेल मिल जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के बाद भारत रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।

भारत का जवाब- अमेरिका खुद रूस से व्यापार कर रहा

ट्रम्प की धमकी पर कड़ा जवाब देते हुए भारत ने सोमवार को कहा था कि हमारी आलोचना करने वाले देश खुद रूस के साथ खूब व्यापार कर रहे हैं, वो भी बिना किसी मजबूरी के।

भारत सरकार ने कहा कि रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) भारत की आलोचना कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। हम अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत को रूस से तेल खरीदना पड़ा, क्योंकि उसका पुराने ऑयल सप्लायर यूरोप को सप्लाई करने लगे थे। उस वक्त अमेरिका ने भारत को ऐसा करने के लिए बढ़ावा दिया था।

भारत ने बताया कि 2024 में EU ने रूस के साथ करीब 85 बिलियन यूरो का व्यापार किया। इसी तरह, अमेरिका अपनी न्यूक्लियर इंडस्ट्री के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए पैलेडियम, उर्वरक और केमिकल इंपोर्ट कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.