ट्रम्प ने दो समधियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी:छोटे को मिडिल ईस्ट मामले का सलाहकार

Updated on 02-12-2024 01:37 PM

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अरब और मिडिल ईस्ट मामलों पर सलाहकार के पद पर अपने समधी मसाद बूलॉस को चुना है। मसाद, ट्रम्प की बेटी टिफनी के ससुर हैं। वे लेबनानी मूल के नागरिक हैं।

ट्रम्प ने मसाद को ये अहम जिम्मेदारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वे एक काबिल बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अरब अमेरिकी समुदाय के साथ संबंध कायम करने में अहम भूमिका निभाई है।

गौरतलब है कि मसाद ने ट्रम्प के चुनाव अभियान के दौरान अरब अमेरिकी और मुस्लिम नेताओं से वोट हासिल करने के लिए दर्जनों बैठकें की थीं। स्विंग स्टेट मिशिगन में ट्रम्प को मिली जीत में मसाद का बड़ा योगदान था। गल्फ न्यूज के मुताबिक मसाद ने मिशिगन के 3 लाख मुस्लिम वोटरों को ट्रम्प को वोट दिलवाया।

इससे पहले ट्रम्प ने शनिवार को अपने दूसरे समधी चार्ल्स कुशनर को फ्रांस में राजदूत के तौर पर नॉमिनेट करने की घोषणा की थी। चार्ल्स, ट्रम्प की बड़ी बेटी इवांका के ससुर हैं।

लेबनान की राजनीति में गहरी पकड़ रखते हैं मसाद

मसाद के बेटे माइकल से ट्रम्प की बेटी टिफनी की सगाई 2021 में व्हाइट हाउस में हुई थी। ट्रम्प इसके बाद राष्ट्रपति पद से हट गए थे। इसके बाद 2022 में दोनों की शादी हुई।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मसाद का अमेरिका और लेबनान दोनों ही जगहों पर बड़ा प्रभाव है। मसाद के पिता और दादा ने लेबनान की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

मसाद का जन्म लेबनान में हुआ था लेकिन वह कुछ साल बाद ही अपने परिवार के साथ टेक्सास आ गए थे, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन से लॉ की डिग्री हासिल करते हुए अमेरिकी नागरिक बन गए। इसके बाद मसाद नाइजीरिया चले गए और वहां पारिवारिक बिजनेस संभालने लगे।

हिजबुल्लाह समर्थक राष्ट्रपति उम्मीदवार का समर्थन किया

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक मसाद के लेबनानी नेताओं से राजनीतिक संबंध भी कुछ हद तक संदिग्ध हैं। 2009 में मसाद ने लेबनान की संसद में सीट हासिल करने की कोशिश की थी और खुद को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइकल ओन का ‘मित्र’ बताया था। ओन को हिजबुल्लाह का समर्थन हासिल था। तब इसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

हालांकि मसाद ने लेबनान में संसदीय चुनाव लड़ने या फिर किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ाव से इनकार किया है।

ट्रम्प के समधी नंबर-2 टैक्स के मामले में जेल गए, अब फ्रांस के राजदूत बनेंगे

मसाद को नई जिम्मेदारी देने से सिर्फ 1 दिन पहले ट्रम्प ने चार्ल्स कुशनर को फ्रांस का राजदूत नॉमिनेट किया था। चार्ल्स कुशनर को साल 2005 में गलत टैक्स रिटर्न भरने और फेडरल इलेक्शन कमीशन को झूठा बयान देने का अपराधी पाया गया था।

कुशनर ने इस मामले में 16 महीने से ज्यादा जेल में बिताए। 2020 में ट्रम्प ने प्रेसिडेंट पावर का इस्तेमाल कर उन्हें माफ कर दिया था।

ट्रम्प पर परिवारवाद के आरोप 

ट्रम्प अपने परिवार के कई सदस्यों को अहम पद दे रहे हैं। इस वजह से उन पर परिवारवाद के आरोप लग रहे हैं। ट्रम्प ने पहले कार्यकाल में उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर मुख्य सलाहकार रहे थे।

कुशनर ने अब्राहम समझौता करवाने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। इससे इजराइल के मिडिल ईस्ट देशों के साथ संबंध बेहतर हुए। चुनाव से पहले ट्रम्प ने अपनी बहू लारा ट्रम्प को रिपब्लिकन नेशनल कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। कहा जा रहा है कि ट्रम्प अपने बेटों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.