ट्रम्प बोले-पुतिन दिन में मीठी बातें,रात में बमबारी करते हैं:यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल भेजने का ऐलान

Updated on 14-07-2025 04:09 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर नाराजगी जताई है।

रविवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि पुतिन दिन में मीठा बोलते हैं और रात में सब पर बम बरसाते हैं। हमें यह पसंद नहीं।

ट्रम्प ने ऐलान किया कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम देगा। इसके लिए ट्रम्प इस सप्ताह नाटो महासचिव मार्क रुटे से मुलाकात करेंगे।

रूस के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में आए ट्रम्प

ट्रम्प के करीबी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम का कहना है कि युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर है। ट्रम्प यूक्रेन को रूस के खिलाफ सैन्य समर्थन देने के पक्ष में आ गए हैं। ग्राहम के मुताबिक, आने वाले दिनों में यूक्रेन को रिकॉर्ड स्तर पर हथियारों की आपूर्ति शुरू होगी।

उन्होंने कहा, “पुतिन की सबसे बड़ी भूल यह थी कि उसने ट्रम्प को हल्के में लिया। अब देखिएगा, कुछ ही हफ्तों में पुतिन पर भारी दबाव बनाया जाएगा।”

पिछले हफ्ते ट्रम्प ने सोमवार को रूस को लेकर एक बड़ा ऐलान करने की बात कही थी। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कल क्या होगा, यह कल ही देखेंगे।”

ट्रम्प ने गुरुवार को बताया था कि नाटो सहयोगियों और यूक्रेन के बीच अमेरिका से हथियारों की आपूर्ति को लेकर एक नया समझौता हुआ है।

यूक्रेन को 2.5 हजार करोड़ के हथियार देगा अमेरिका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका 300 मिलियन डॉलर (2.5 हजार करोड़ रुपए) का पैकेज यूक्रेन को भेजने की तैयारी कर रहा है। इसमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम और मीडियम रेंज के रॉकेट शामिल होंगे।

इसके साथ ट्रम्प ने कहा कि वे सोमवार को रूस को लेकर बड़ा बयान दे सकते हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहली बार होगा जब ट्रम्प प्रेसिडेंशियल ड्रॉडाउन अथॉरिटी के तहत यूक्रेन को हथियार भेजने की अनुमति देंगे।

यह एक कानूनी तरीका है जो राष्ट्रपति को बुरे समय में अमेरिकी भंडार से सीधे हथियार भेजने की अनुमति देता है। इससे पहले ट्रम्प सरकार ने केवल पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा मंजूर किए गए हथियार ही यूक्रेन को भेजे थे।

अमेरिका, नाटो और यूक्रेन के बीच हथियारों को लेकर समझौता

यह हथियारों का नया समझौता अमेरिका, नाटो और यूक्रेन के बीच है। पहले अमेरिका सीधे यूक्रेन को हथियार भेजता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया नाटो के जरिए होगी। ट्रम्प ने कहा, "हम नाटो को हथियार भेजेंगे, और नाटो इनका पूरा पैसा देगा। फिर नाटो इन्हें यूक्रेन को देगा।"

यूक्रेन को 90 हजार करोड़ की मदद की वादा

इटली की राजधानी रोम में को यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए एक सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में यूक्रेन को 10 अरब यूरो (90 हजार करोड़ रुपए) की मदद का वादा किया गया।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इसकी जानकारी दी। यूरोपीय आयोग ने 2.3 अरब यूरो (लगभग 2.7 अरब डॉलर) की सहायता की घोषणा की।

जेलेंस्की ने इस सम्मेलन में कहा कि रूस की संपत्तियों का इस्तेमाल यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने हथियारों की आपूर्ति बढ़ाने, संयुक्त रक्षा उत्पादन और निवेश की भी मांग की।

रोम में 10 और 11 जुलाई 2025 को आयोजित यूक्रेन पुनर्निर्माण सम्मेलन में 38 देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हिस्सा लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.