पैम बोंडी को अटॉर्नी जनरल बनाएंगे ट्रम्प:मैट गेट्ज की जगह लेंगी

Updated on 22-11-2024 01:29 PM

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी नई सरकार के लिए पैम बोंडी को अटॉर्नी जनरल पद के लिए चुना है। सोशल मीडिया पर उनके नाम का ऐलान करते हुए ट्रम्प ने कहा- बोंडी को वकालत का करीब 20 साल का अनुभव है। वे हिंसक गुनहगारों के प्रति बहुत सख्त हैं।

इससे पहले ट्रम्प ने मैट गेट्ज को अटॉर्नी जनरल बनाने का ऐलान किया था। इस घोषणा के 8 दिन बाद गेट्ज ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते ट्रम्प कैबिनेट से अपना नाम वापस ले लिया। उन पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप हैं। इसके बाद गेट्ज ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन पर लगे आरोपों से ट्रम्प के कामकाज प्रभावित करेंगे। वह ऐसा नहीं चाहते।

गेट्ज पर महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप 

मैट गेट्ज को अटार्नी जनरल बनाए जाने के ऐलान के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने नेता सवाल खड़े कर रहे थे। उन पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों की जांच हाउस ऑफ एथिक्स कमेटी कर रही है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने एथिक्स कमेटी से कहा कि जब वह 17 साल की थी तब उसके साथ गेट्ज ने 2 बार यौन संबंध बनाए थे। महिला ने कहा कि उसकी गेट्स के साथ मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। महिला ने कहा कि दूसरी बार संबंध बनाने के दौरान गेट्ज के साथ एक और महिला साथ थी। महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर काम करने वाली वकील जोएल लेपर्ड ने एथिक्स कमेटी के सामने कहा कि गेट्ज ने 2017 के बाद से कई महिलाओं को संबंध बनाने के लिए पैसे दिए।

इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद गेट्ज ने अटॉर्नी जनरल के पद से पीछे हटने का ऐलान किया। पिछले हफ्ते अटॉर्नी जनरल के लिए उनके नाम के ऐलान के बाद गेट्ज ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव से इस्तीफा दे दिया था। वे 2017 से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सदस्य थे। उन्हें 5 नवंबर को हुए चुनाव में भी जीत मिली थी।​​​​​​​ हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वे दोबारा सदन में जाएंगे या नहीं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.