इजरायल के कतर में बमबारी के बाद खौफ में तुर्की, बेस से दनादन निकले खतरनाक लड़ाकू विमान और AWACS, क्यों डरे एर्दोगन?

Updated on 11-09-2025 02:10 PM
अंकारा: कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमलों का असर पूरे क्षेत्र में देखा जा रहा है। इन हमलों के तुरंत बाद मंगलवार को तुर्की सेना के लड़ाकू विमानों ने दियारबाकिर और मालट्या स्थित हवाई अड्डों से उड़ान भरी। दियारबाकिर में प्रत्यक्षदर्शियों ने मिडिल ईस्ट आई को बताया कि तुर्की के एक मुख्य हवाई अड्डे के पास हवा में जेट विमान देखे गए हैं। तुर्की की सेना इस हमले के बाद अलर्ट पर दिखी है। इससे तुर्की प्रेसिडेंट रेसेप एर्दोगन की चिंता जाहिर होती है।

मामले से परिचित सूत्रों ने एमईई को बताया कि तुर्की वायु सेना ने रातभर अतिरिक्त जेट विमान भेजे और तुर्की हवाई क्षेत्र में अपनी हवाई गश्त बढ़ा दी। हालांकि किसी अलर्ट की घोषणा नहीं की गई लेकिन सीरियाई और इराकी हवाई क्षेत्र के पास के इलाकों में नियमित गश्त बढ़ा दी गई। एक्सपर्ट का कहना है कि इजरायली वायु सेना की सीरियाई और इराकी हवाई क्षेत्र को गतिविधि को देखते हुए तुर्की एयरफोर्स में हलचल दिखी। पड़ोसी वायुक्षेत्रों की निगरानी के लिए एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) लागू किया गया।

जून में भी तुर्की सेना थी अलर्ट

तुर्की ने जून में ईरान-इजयराल संघर्ष के दौरान भी इसी तरह के कदम उठाए थे। तुर्की रडार ने इस क्षेत्र में इजरायली सैन्य गतिविधि का पता लगाया था। इससे उसकी सेना अलर्ट पर आ गई थी। तुर्की वायु सेना के खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख गुरसेल टोकमाकोग्लू ने एमईई को बताया कि इस तरह के क्षेत्रीय घटनाक्रमों के जवाब में हवाई गश्त तेज करना तुर्की सेना का मानक एहतियाती कदम है।
दोहा में हमास नेताओं पर इजरायली हमलों ने इस अटकलबाजी को हवा दी है कि बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार इस्तांबुल में हमास के लोगों को निशाना बना सकती है। इसकी वजह हमास का 2011 से तुर्की में स्थापित कार्यालय है। इजरायली सैनिक गिलाद शालिट की रिहाई सुनिश्चित करने वाली बातचीत के लिए यह कार्यलय बना था। तुर्की में फिलहाल करीब 40 हमास सदस्य रह रहे हैं।

तुर्की में हमास ऑफिस

टोकमाकोग्लू ने कहा, 'वायु सेना ने पड़ोसी हवाई क्षेत्रों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमानों को तैनात किया। हालांकि सेना ने देशव्यापी अलर्ट जारी नहीं किया।' टोकमाकोग्लू ने जोर देकर कहा कि तुर्की अपनी सुरक्षा को लेकर सिर्फ अटकलों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

टोकमाकोग्लू का कहना है कि सोशल मीडिया पर बिना किसी ठोस आधार के चीजें फैलती हैं। तुर्की सेना किसी भी तरह की चर्चा के जवाब में प्रतिक्रियावादी कदम नहीं उठाएगी। उसकी योजना, डिफेंस कॉन्सेप्ट और क्षमताएं स्वतंत्र रूप से स्थापित हैं। सेना के फैसले सोशल मीडिया पर चलने वाले बयानों से प्रभावित नहीं होते हैं।

तुर्की की ओर से पूर्व में यह साफ किया गया है कि वह हमास के राजनीतिक नेतृत्व की मेजबानी करता है। उनकी ओर से इस समूह को सैन्य सहायता प्रदान नहीं की जाती है। तुर्की में हलचल की वजह ये भी है कि उसका हालिया महीनों में इजरायल से तनाव बढ़ा हुआय है। तुर्की ने खासतौर से गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.