बीजापुर में माओवादियों के खिलाफ दो बड़े ऑपरेशन, कई आईईडी और ठिकाना बरामद

Updated on 15-01-2026 01:21 PM

बीजापुर। जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने दो बड़े और सफल अभियान चलाकर उनकी साजिशों को नाकाम कर दिया। भोपालपटनम और एडेड थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान कई इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के साथ माओवादियों का एक ठिकाना बरामद किया गया है।

पहले ऑपरेशन में माड़ेद थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने सोमनपल्ली–बांदेपारा कच्ची सड़क पर लगाए गए 10-10 किलो वजनी दो कमांड आईईडी बरामद किए। माओवादियों ने इन विस्फोटकों को सुरक्षा बलों के काफिले को नुकसान पहुंचाने और आवागमन बाधित करने के उद्देश्य से लगाया था। पुलिस और बीडीएस की सतर्कता से इन आईईडी को सुरक्षित तरीके से हटाया गया और बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

दूसरे अभियान में भोपालपटनम थाना क्षेत्र के कैंप कांडलापार्टी-2 से केरिपु 214 बटालियन और जिला बल की संयुक्त टीम ने कोंडापडगु जंगल में सर्च और डी-माइनिंग अभियान चलाया। यहां 2-2 किलो वजनी दो प्रेशर आईईडी मिले, जिन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया।

इसके अलावा, जंगल में जमीन के नीचे दबे दो सफेद ड्रम भी बरामद किए गए, जिनमें माओवादियों का राशन रखा गया था। अधिकारियों के अनुसार, इन कार्रवाइयों से माओवादियों के नेटवर्क और सप्लाई व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। जिले में सुरक्षा बलों की सतर्कता और अभियान लगातार जारी रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.