गहोई वैश्य समाज में उमड़ा अभूतपूर्व उत्साह, धर्मेन्द्र बड़ेरिया बने चुनावी चर्चा का केंद्र

Updated on 17-11-2025 12:31 PM
भोपाल। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हो रहे मतदान ने पूरे समाज में ऊर्जा और उम्मीद का नया वातावरण बना दिया है। राजधानी भोपाल से लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों तक मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार धर्मेन्द्र बड़ेरिया (पिछोर) चुनावी चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं, क्योंकि समाज के अलग-अलग वर्गों से उन्हें लगातार व्यापक और सर्वसम्मत समर्थन मिल रहा है।
मतदान से ठीक पहले इंजी. जी.बी. गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, तथा कई वरिष्ठ सदस्य धर्मेन्द्र बड़ेरिया के समर्थन में लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने भोपाल और आस-पास के क्षेत्रों में घर–घर जाकर समाजजनों से संवाद किया तथा उनसे आग्रह किया कि वे संगठन की कमान उस नेतृत्व को सौंपें, जो पारदर्शिता, ईमानदारी और समाजसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता हो।
श्रीमती सीमा गुप्ता ने महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “यह चुनाव केवल संगठन के पद का चयन नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों में समाज की दिशा तय करने वाला अवसर है। बड़ेरिया समाज के लिए विश्वसनीय और दूरदर्शी नेतृत्व हैं।
प्रचार के दौरान समाजजनों ने भी बड़ेरिया के पक्ष में स्पष्ट रूप से समर्थन जताते हुए कहा कि वे एकता, संगठन और प्रगतिशील सोच का प्रतीक हैं। कई वरिष्ठों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महासभा नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगी और समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
मतदान के चलते सुबह से ही बूथों पर समाजजनों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। पूरा समाज आज की इस निर्णायक प्रक्रिया पर अपनी निगाहें जमाए हुए है। नतीजों का इंतजार बेसब्री से है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि धर्मेन्द्र बड़ेरिया के प्रति समाज में जो उत्साह और भरोसा दिखाई दे रहा है, उसने चुनावी माहौल को नई दिशा और धार दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.