'वड़ा पाव गर्ल' पराये मर्द की बाहों में आईं नजर, पति की धमकी के बीच खुद करेंगी मिस्ट्री मैन का खुलासा

Updated on 06-02-2026 12:30 PM
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस 'बिग बॉस OTT सीजन 3' की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित इस वक्त अपनी दुकान नहीं, बल्कि शादीशुदा जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने पति युगम गेरा पर कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उसके बाद से वह पराए मर्द के साथ बैक-टू-बैक रील्स बनाते नजर आ रही थीं। अब उन्होंने उस मिस्ट्री मैन के साथ नई रील शेयर की है और उसमें 8 तारीख को उसके बारे में बताने का ऐलान किया है।

चंद्रिका दीक्षित दिल्ली की रहने वाली हैं और 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले युगम की कथित व्हाट्सएप चैट दिखाई थी और किसी लड़की के साथ फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उसका चेहरा छिपा हुआ था। जिसके बाद सुगबुगाहट शुरू हो गई कि आखिर मसला क्या है? क्या इनका तलाक हो रहा है? या बात कुछ और है।

चंद्रिका दीक्षित का मिस्ट्री मैन

चंद्रिका ने किसी लड़के के साथ कई रील्स भी बनाना शुरू कर दिया और उसमें पति-पत्नी की तरह दोनों एक्ट करते नजर आए। पहले दोनों मुस्लिम और फिर हिंदू कपल बने। अब एक नई वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उस शख्स के साथ कोलैब किया है, जिसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं है। उसके इंस्टा अकाउंट का नाम भी 'Mystery Man' है और उसके 436 फॉलोवर्स हैं। साथ ही दो पोस्ट्स हैं। पहले में दोनों एक-दूसरे बाहों में हैं और दूसरी रील है।

चंद्रिका 8 फरवरी को करेंगी खुलासा

चंद्रिका वीडियो में उस शख्स से कहती हैं, 'तुझे पता है कि मीडिया वाले क्या नाम दे रहे हैं तुझे? क्या-क्या छाप रहे हैं वो हमारे बारे में? मिस्ट्री मैन!!!' वह आदमी कहता है, 'मिस्ट्री मैन? ड्रामा। सबका जवाब देंगे।' फिर कंटेंट क्रिएटर ने पूछा, 'कब देगा?' फिर मिस्ट्री मैन ने कहा, '8 तारीख को।' इन्फ्लुएंसर ने पूछा, 'क्या है 8 को?' तो जवाब आया, 'सब पता चलेगा।' कैप्शन में लिखा, 'सबका जवाब देंगे (मिस्ट्री मैन)।'

चंद्रिका दीक्षित के वीडियो पर रिएक्शन

अब इस पर लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने लिखा, '8 को नई सीरीज का ऐलान होगा। कहानी वड़ा पाव से मिस्ट्री मैन तक की।' एक ने लिा, '8 को MMS लीक होगा।' एक ने लिखा, 'बेस्ट नौटंकी अवॉर्ड दो दीदी को।' एक ने लिखा, 'अब वड़ा पाव नहीं बिक रहा है क्या जो ड्रामा स्टार्ट कर दिया।' एक ने लिखा, 'दीदी पता कहां गया? शब-ए-बारात मनाने के बाद ब्लू ड्रम में को नहीं डाल दिया?' एक ने लिखा, 'फिर से वडा पाव का ठेला लगाएंगे।'

चंद्रिका दीक्षित के पति का वीडियो

बता दें कि चंद्रिका के आरोपों के बीच युगम गेरा ने एक वीडियो बनाकर कहा था, 'मैं आ चुका हूं अपनी दुकान पर। ये वीडियो में चंद्रिका के पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि उसके पेज का एक्सेस अभी है मेरे पास। और ये वीडियो पता नहीं दो मिनट या दो घंटे बाद कभी भी डिलीट हो सकता है। लेकिन आप सबको एक चीज में बता दूं- चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी, चाहे पेज का ले ले लेकिन इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं, ध्यान रखना इस चीज को। तू चाहे जिसके साथ घूम, जिसे मर्जी हो उसे अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम...मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता लेकिन कल को कोई इस दुकान पर दिख गया न तो टांगें तोड़ दूंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.