वेनेजुएलाई राष्ट्रपति की ट्रम्प को चुनौती, गिरफ्तार करके दिखाओ:कहा- मैं इंतजार कर रहा, देर मत करना

Updated on 13-08-2025 02:28 PM

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। मादुरो ने सोमवार को एक भाषण में कहा-

QuoteImage

मुझे गिरफ्तार करने आओ, मैं यही मिराफ्लोरेस (राष्ट्रपति भवन) में तुम्हारा इंतजार करूंगा। देर मत करना कायरों।

QuoteImage

अमेरिका ने मादुरो पर 7 अगस्त को 50 मिलियन डॉलर, यानी करीब 420 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। इसके अलावा उनसे जुड़े 700 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है। इसमें दो प्राइवेट जेट भी शामिल हैं।

ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि मादुरो ड्रग तस्कर हैं और ड्रग कार्टेल के साथ मिलकर अमेरिका में फेंटानाइल मिला कोकीन भेज रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मादुरो के पास 7 टन कोकीन है, जिसे वे अमेरिका भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

मादुरो बोले- अमेरिका को करारा जवाब मिलेगा

निकोलस मादुरो ने राजधानी काराकस में नेताओं और सैन्य प्रमुख की मौजूदगी में अमेरिका को उनके घरेलू मामलों में दखल न देने की चेतावनी दी। उन्होंने अमेरिकी नेताओं से कहा कि वे ऐसा करने की कोशिश भी न करें, क्योंकि तब उन्हें ऐसा जवाब मिलेगा जिससे अमेरिकी साम्राज्य का अंत भी हो सकता है।

सेना प्रमुख डोमिंगो हर्नांडेज लारेज ने मादुरो का समर्थन करते हुए कहा कि सेना उनके साथ है। उन्होंने कहा, “अमेरिका हॉलीवुड की किसी वेस्टर्न फिल्म की तरह हमारे राष्ट्रपति के लिए इनाम का ऐलान करता है, यह हमारे लिए अपमानजनक है।”

वहीं, वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने भी मादुरो पर दोगुना इनाम लगाने के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे राजनीतिक दुष्प्रचार अभियान करार दिया।

मदुरो पर 2020 में नार्को टेररिज्म के आरोप लगे थे

मदुरो पर 2020 में मैनहैटन की संघीय अदालत में नार्को-टेररिज्म और कोकीन तस्करी की साजिश के आरोप तय किए गए थे।

उस समय ट्रम्प प्रशासन ने उनकी गिरफ्तारी पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। इसे बाद में बाइडेन प्रशासन ने बढ़ाकर 2.5 करोड़ डॉलर कर दिया। इतना इनाम अमेरिका ने 9/11 हमलों के बाद ओसामा बिन लादेन की गिरफ्तारी पर रखा था।

मदुरो 2013 से वेनेजुएला की सत्ता में बने हुए हैं। अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और लैटिन अमेरिकी देश उन पर चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाते रहे हैं। 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में इन देशों ने मदुरो पर धांधली का आरोप लगाया था।

कोलंबिया ने वेनेजुएला राष्ट्रपति का समर्थन किया

इस बीच कोलंबिया भी वेनेजुएला के समर्थन में आ गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने चेतावनी दी है कि वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला उनके देश पर हमला माना जाएगा। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि हालात चाहे जितने भी उथल-पुथल वाले हों, हम वेनेजुएला की संप्रभुता की रक्षा करेंगे।

एक और संदेश में पेट्रो ने कहा कि कोलंबिया और वेनेजुएला “एक ही लोग, एक ही झंडा और एक ही इतिहास” साझा करते हैं। पेट्रो ने अमेरिका तथा वेनेजुएला दोनों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय संप्रभुता से समझौता किए बिना मिलकर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और पूंजीवाद का लालच खत्म होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.