फिल्मों से अधिक सोशल मीडिया पर रील्स बना रहीं विद्या बालन, बताया- कैसे और कब लग गई ये लत
Updated on
01-06-2024 01:16 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब रील्स बना रही हैं और इसे लेकर इन दिनों काफी चर्चा में भी हैं। विद्या ने दो साल पहले सोशल मीडिया पर कदम रखा था और अब रील्स बनाने को लेकर उन्होंने बात की है। उन्होंने बताया कि ये रील्स बनाने की लत उन्हें कहां से और कैसे लगी है।
सोशल मीडिया पर रील बनाने और वायरल होने के अपने अनुभव पर बात करते हुए विद्या ने बताया, 'लगभग दो साल पहले मैं लंदन में नीयत फिल्म की शूटिंग कर रही थी, इस दौरान मेरे पास बहुत समय था। मेरे मैनेजर ने मुझसे कहा कि हम रील क्यों नहीं बनाते।'
पहला वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया से प्यार
अपना पहला वीडियो वायरल होने के बाद से ही विद्या को सोशल मीडिया से प्यार हो गया। इसी के साथ वह सोशल मीडिया से जुड़ाव महसूस करने लगीं। उसके बाद एक्ट्रेस फिर रुकी नहीं। इसके बाद से लगातार अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया पर रील्स बना रही हैं।
'मैं ईमानदारी से कहूं तो बस मैं मजे कर रही हूं'
इंस्टाग्राम पर 9.4 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक या दो महीने में एक रील बनाती थी। मेरे पास रील शूट करने का समय है और मैं बस मजे कर रही थी। जब यह वायरल हुआ तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने वही किया जो मुझे पसंद है और लोग भी इसका आनंद ले रहे हैं। इसलिए मैंने इसे नियमित रूप से करना शुरू कर दिया। मैं ईमानदारी से कहूं तो बस मैं मजे कर रही हूं।'
अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी विद्या
विद्या को आखिरी बार शीर्षा गुहा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी 'दो और दो प्यार' में स्क्रीन पर देखा गया था। इसमें प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति भी हैं। विद्या कथित तौर पर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। वह एक बार फिर दर्शकों का मंजुलिका बनकर मनोरंजन करेंगी। इस फिल्म में विद्या के साथ कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी भी दिखाई देंगी।
हिट फिल्मों में से एक रही है 'भूल भुलैया'
साल 2007 में आई 'भूल भुलैया' पार्ट वन का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, अमीषा पटेल, परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी और विक्रम गोखले भी थे। ये फिल्म कथित तौर पर 32 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनाई गई थी। मगर यह 2007 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 82.837 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…