ईरान का परमाणु कार्यक्रम भी था निशाने पर? इजरायली हमले में दो खुफिया ईरानी मिलिट्री बेस तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

Updated on 28-10-2024 01:50 PM
तेहरान: इजरायल ने शनिवार को ईरान पर किए गए हवाई हमले में एक गुप्त सैन्य सुविधा को निशाना बनाया था, जो पूर्व में ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का हिस्सा थी। दो अमेरिकी एक्सपर्ट ने ताजा सैटेलाइट तस्वीरों के अध्ययन के हवाले से ये दावा किया है। इसके अलावा एक अन्य अड्डे पर हमला किया गया, जो उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़ा था। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व हथियार निरीक्षक डेविड अलब्राइट और वॉशिंगटन थिंक टैंक सीएनए के रिसर्च एनालिस्ट डेकर एवेलेथ ने अलग-अलग तस्वीरों के अध्ययन के आधार पर ये दावे किए हैं।

पूर्व परमाणु सुविधा पर हमला


उन्होंने रॉयटर्स को बताया कि इजरायल ने तेहरान के पास परचिन में एक विशाल सैन्य परिसर में इमारतों को निशाना बनाया। एवलेथ के अनुसार, तेहरान के पास एक विशाल मिसाइल उत्पादन सुविधा खोजिर को भी निशाना बनाया गया। एक्स पर एक पोस्ट में अलब्राइट ने कहा कि वाणिज्यिक उपग्रह तस्वीरों से पता चलता है कि इजरायल ने परचिन में तालघेन-2 नामक एक इमारत पर हमला किया।

परचिन के परिसर का इस्तेमाल ईरान ने अतीत में उच्च विस्फोटक परीक्षण के लिए किया था, जो परमाणु हथियारों को सक्रिय कर सकते हैं। ईरान लंबे समय से कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) और पश्चिमी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि तेहरान ने 2003 तक सक्रिय परमाणु हथियार कार्यक्रम चलाया था।

मिसाइल बेस को निशाना


सैटेलाइट तस्वीरों में दूसरा बड़ा नुकसान पास ही स्थिति खोजिर सैन्य अड्डे पर देखा जा सकता है। इसके बारे में विश्लेषकों का मानना है कि इसमें भूमिगत सुरंग प्रणाली और मिसाइल उत्पादन स्थल छिपे हुए हैं। ईरान की सेना ने इजरायली हमले में खोजिर या परिचन में हुए नुकसान को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, उसने कहा है कि हमले में चार ईरानी सैनिक मारे गए हैं। रविवार को उसने एक नागरिक के भी मारे जाने की बात कही, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी।

अलब्राइट ने रॉयटर्स को बताया कि परचिन की कमर्शियल सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि इजरायल ने तालघेन 2 से लगभग 320 मीटर की दूरी पर तीन इमारतों को नुकसान पहुंचाया, जिसमें से दो में बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए ठोस ईंधन मिलाया गया था। वहीं, एवेलेथ ने रॉयटर्स को बताया कि तस्वीरों के अध्ययन से 'हमले अत्यधिक सटीक मालूम पड़ते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.