'पंचायत' छोड़ने वाले थे सचिव जी? TVF वालों से हुई थी अनबन! जितेंद्र कुमार ने तोड़ी चुप्पी- मैं परेशान हो गया था
Updated on
30-05-2024 02:07 PM
प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई TVF की वेब सीरीज 'पंचायत' एक बार फिर चर्चा में है। इसका तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। जितेंद्र कुमार से लेकर रघुबीर यादव और मंजू देवी सहित तमाम सितारों से सजे इस शो को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच जितेंद्र ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें कहा जा रहा था कि मेकर्स के साथ उनकी अनबन हो गई है और वो तीसरे सीजन में नहीं नजर आएंगे। 'सचिव जी' ने कहा कि कुछ गलतफहमी थी और वो बार-बार ऐसे सवालों से परेशान हो गए थे।
Jitendra Kumar ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में 'पंचायत' के मेकर्स संग हुए मतभेदों की खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने क्या कहा, इससे पहले आपको बता दें कि जब 'पंचायत' का दूसरा सीजन आया था, तब खबर आई कि मेकर्स और जितेंद्र के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इस अफवाह तब और हवा मिल गई, जब दूसरे सीजन में अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी का ट्रांसफर दिखाया गया। तब फैंस भी परेशान हो गए थे और शो छोड़ने की खबरों से जितेंद्र भी झुंझला गए थे।
जितेंद्र कुमार ने कहा- मैं सोशल मीडिया पर चर्चा को देख पा रहा था
अब जितेंद्र कुमार ने कहा कि उन खबरों ने बहुत पैनिक क्रिएट कर दिया था। वो शो छोड़ने की चर्चाओं को सोशल मीडिया पर देख पा रहे थे। उन्होंने समझाया कि आखिरी सीजन में उनके किरदार अभिषेक के ट्रांसफर को दिखाया गया था, जिसकी वजह से ये अफवाह ज्यादा बढ़ गई।
33 साल के जितेंद्र ने बताया कि उस समय कुछ गलतफहमी हो गई थी और वो लगातार पूछे जा रहे सवालों से परेशान हो गए थे। हालांकि, इन अफवाहों का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था, क्योंकि वो तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी थे। चूंकि जितेंद्र TVF से शुरुआत से ही जुड़े हैं, इसलिए फैंस परेशान थे कि आखिर इनके बीच हुआ क्या। ये फैंस का प्यार था। उन्होंने फैसला किया कि वो तीसरे सीजन के ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार करेंगे और ये सारी अफवाहें तब अपने आप खत्म हो जाएंगी।
मंझे कलाकारों से सजी है 'पंचायत'
मालूम हो कि 'पंचायत' में रघुबीर यादव, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनिता राजवर सहित कई स्टार्स हैं। 'पंचायत' के अलावा जितेंद्र ने 'कोटा फैक्ट्री', 'पिचर्स' और 'परमानेंट रूममेट्स' जैसे शोज में भी काम किया है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…