राखड़ डैम फूटने से खेतों में घुसा पानी, कई एकड़ फसल बर्बाद...

Updated on 02-07-2024 05:30 PM

कोरबा। बारिश के बीच जमनीपाली एनटीपीसी के धनरास स्थित राखड़ डैम का एक तट टूट जाने से लाखों लीटर राख युक्त पानी आसपास के खेतों में फेल गया। किसानों की करीब 40 एकड़ में बोई गई फसल इससे बर्बाद हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित किसानों ने एनटीपीसी के खिलाफ धरना दिया, जिसे मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर समाप्त कराया गया।
ज्ञात हो कि धनरास स्थित राखड़ डैम पूरी तरह भर चुका है।अब इसकी ऊंचाई बढ़ाकर पाइप लाइन से राखड़ डाली जा रही है। इससे पहले ही धूल उड़ने से आसपास के रहवासी परेशान है। खेतों की फसल भी धूल से बर्बाद हो रही है। हाल की बारिश में बांध दबाव नहीं सह पाया और उसका एक हिस्सा शनिवार की रात फूट गया।

इससे करीब 40 एकड़ खेत में लाखों गैलन राख युक्त पानी भर गया। किसानों ने इस पर एनटीपीसी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए धरना दे दिया। वे मुआवजा व एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार जानकी काटले ने पहुंचकर धरना समाप्त कराया। उन्होंने किसानों को एनटीपीसी से मुआवजा दिलाने तथा लापरवाही पाये जाने पर एसईसीएल प्रबंधन पर कार्रवाई की बात कही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.