
इस लिहाज से तालाब का पेट भरने के लिए मात्र तीन फीट और पानी की जरूरत है। चूंकि बारिश का सीजन चल रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ ही दिनों में तालाब पानी से लबालब हो जाएगा। तालाब के फुल होते ही भदभदा के गेट खोल दिए जाते हैं।
निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि कोलांस नदी में भी पानी की अच्छी आमद है। शनिवार को कोलांस नदी अपने लेवल से एक फीट ऊपर बही। यह पानी बड़ा तालाब में आ रहा है। इस कारण तालाब का जलस्तर और बढ़ सकता है। संभवता जुलाई के अंत तक तालाब पूरा भर जाएगा।