लिथियम-आयन बैटरी के लिए चीन का मुंह नहीं ताकना होगा, यहीं सेल से लेकर बैटरी पैक सबकुछ बनेगा

Updated on 19-02-2026 01:52 PM
नई दिल्ली: क्लीन एनर्जी के सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने की राह पर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में, आंध्र प्रदेश में भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड बैटरी गीगाफैक्ट्री (Gigafactory) लगने जा रही है। यह फैक्ट्री वारी एनर्जीज (Waaree Energies) की सहायक कंपनी वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन (Waaree Energy Storage Solution) लगाएगी। 16 GWh (गीगावाट-ऑवर) क्षमता वाली इस फैक्ट्री में लिथियम-आयन सेल और बैटरी पैक के साथ साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का भी निर्माण होगा।

कहां लगेगी फैक्ट्री?

वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन (WESSPL) की यह फैक्ट्री आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली (Anakapalli) जिले के रामबिली (Rambilli) में बनेगी। उस फैक्ट्री में सिर्फ बैटरी सेल ही नहीं, बल्कि मोटर वाहनों में उपयोग होने वाले बैटरी पैक (Battery Pack) और बड़े पैमाने पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का भी निर्माण होगा। BESS का मतलब है ऐसी बैटरी सिस्टम जो बिजली को स्टोर करके जरूरत पड़ने पर ग्रिड को सप्लाई कर सके, जैसे कि जब सूरज की रोशनी न हो या हवा न चल रही हो।

कितने का होगा निवेश

WESSPL के इस प्रोजेक्ट में करीब 8,175 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस फैक्ट्री के चालू हो जाने के बाद लगभग 3,000 लोगों को सीधी नौकरियां मिलेंगी। साथ ही हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार मिलेगा। उल्लेखनीय है कि लिथियम-आयन बैटरी के इस प्रोजेक्ट को बीते मंगलवार को ही आंध्र प्रदेश स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (SIPB) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस बोर्ड की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने की थी।

सबकुछ राज्य में ही बनेगा

आमतौर पर बड़ी फैक्ट्री में रॉ मैटेरियल बाहर से मंगाए जाते हैं। लेकिन इसे आंध्र प्रदेश सरकार के रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम (नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र) में बैकवर्ड इंटीग्रेशन (पिछड़ा एकीकरण) योजना के तहत लगाई जा रही है। तभी तो इसमें रॉ मैटेरियल से लेकर तैयार फाइनल प्रोडक्ट तक, सब कुछ राज्य में ही तैयार किया जाएगा। इस योजना का लक्ष्य आंध्र प्रदेश को सिर्फ बिजली उत्पादन का केंद्र बनाने के बजाय क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग का पावरहाउस भी बनाना है।

क्या कहना है सरकार का

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने इस बारे में बताया, "यह भारत का सबसे बड़ा बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट होगा। यह सिर्फ क्षमता के मामले में ही नहीं, बल्कि पूरी तरह से इंटीग्रेटेड (एकीकृत) होने के कारण भी खास है। इसमें बैटरी सेल, बैटरी पैक और ग्रिड-स्केल स्टोरेज सिस्टम का निर्माण शामिल है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा लक्ष्य आंध्र प्रदेश में क्लीन एनर्जी की पूरी वैल्यू चेन (मूल्य श्रृंखला) बनाना है। रिन्यूएबल पावर जनरेशन (नवीकरणीय बिजली उत्पादन) और सोलर मैन्युफैक्चरिंग (सौर विनिर्माण) के बाद, यह प्रोजेक्ट हमें एडवांस्ड एनर्जी स्टोरेज (उन्नत ऊर्जा भंडारण) के क्षेत्र में मजबूती से आगे ले जाएगा, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक रणनीतिक क्षेत्र है।"

शेयर का क्या हाल

वारी एनर्जीज के शेयर कल यानी बुधवार को बीएसई में 2964.10 रुपये पर बंद हुआ था। आज यह गिर कर 2963 रुपये पर खुला और नीचे में 2940.25 रुपये तक आया। बाद में सुधर कर 2988.25 रुपये पर पहुंचा। सुबह साढ़े नौ बजे यह 2956.35 रुपये पर ट्रेड हो रहा ध्िाा जो कि कल के मुकाबले 0.26 फीसदी नीचे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.