ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमने गटर में बहा दिया... पीएम नेतन्याहू ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा, शिया देश को धमकी

Updated on 25-06-2025 02:18 PM
यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में इजरायल की ऐतिहासिक जीत की घोषणा की। मंगलवार को 12 दिनों के संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में किए गए युद्धविराम के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने एक वीडियो बयान में ये बात कही। नेतन्याहू ने कहा कि 'इजरायल के अस्तित्व के लिए दो खतरों- परमाणु हथियारों और 2000 बैलिस्टिक मिसाइलों के माध्यम से विनाश का खतरा- को हटा दिया गया है, जिसे ईरान बनाने की ओर अग्रसर था।' उन्होंने कहा कि अगर हमने अभी कार्रवाई नहीं की होती तो इजरायल को भविष्य में विनाश का सामना करना पड़ता।

नेतन्याहू ने की डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप की भी तारीफ की और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभूतपूर्व तरीके से काम किया। नेतन्याहू ने इजारयल की रक्षा करने और ईरानी परमाणु खतरे को दूर करने में उनकी भूमिका के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया। नेतन्याहू ने कहा, 'इजरायल को वॉइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप जैसा दोस्त कभी नहीं मिला और मैं हमारे संयुक्त काम के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।'

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद करने दावा

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इजरायल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन कार्यक्रम को नष्ट कर दिया और इस्लामिक गणराज्य के इतिहास में सबसे बड़ा झटका दिया। तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर उन्होंने कहा, 'हमने ईरान का परमाणु कार्यक्रम गटर में बहा दिया। अगर ईरान में कोई उस कार्यक्रम को बहाल करने की कोशिश करता है तो हम ऐसे किसी भी प्रयास को रोकने के लिए उसी दृढ़ संकल्प, उसी शक्ति के साथ काम करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.