हमास को पूरी तरह तबाह कर देंगे, अगर... ट्रंप का गाजा पीस डील पर फाइनल अल्टीमेटम, भारी खूनखराबे की धमकी

Updated on 06-10-2025 12:43 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने चेतावनी दी है कि अगर हमास जल्द ही शांति समझौते पर तैयार नहीं होता है तो भारी खूनखराबा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है। ट्रंप की टिप्पणी सोमवार को मिस्र के काहिरा में होने वाली शांति वार्ता के पहले आई है। ट्रंप ने खुलासा किया कि इजरायल, हमास और अरब देशों के अन्य मध्यस्थों के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता काफी सकारात्मक रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रस्तावित शांति समझौते का पहला चरण इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा। ट्रंप ने ऐसा न होने पर हमास को पूरी तरह तबाह करने की धमकी दी है।

ट्रंप ने अब तक बातचीत को बताया सफल

अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'इस सप्ताहांत हमास और दुनिया भर के देशों (अरब, मुस्लिम और अन्य सभी) के साथ बहुत सकारात्मक चर्चा हुई है। ये वार्ताओं बहुत सफल रही हैं और तेजी से आगे बढ़ रही हैं। तकनीकी टीमें सोमवार को मिस्र में फिर से बैठक करेंगी ताकि अंतिम विवरणों पर काम किया जा सके और उन्हें स्पष्ट किया जा सके। मुझे बताया गया है कि पहला चरण इसी हफ्ते पूरा हो जाना चाहिए, और मैं सभी से तेजी से आगे बढ़ने के लिए कह रहा हूं।'

भारी खूनखराबे की धमकी

ट्रंप ने आगे कहा, 'समय सिमटता जा रहा है, वरना भारी खूनखराबा होगा। ऐसा कुछ जो कोई नहीं देखना चाहता।' एक अलग बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने सीएनएन को बताया कि अगर हमास गाजा पर अपना शासन और नियंत्रण छोड़ने से इनकार करता है तो उसे पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा। शनिवार को एक टेक्स्ट संदेश के जरिए जब CNN के जेक टैपर ने पूछा कि अगर हमास सत्ता में बने रहने पर अड़ा रहा तो क्या होगा। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया- पूरी तरह से खात्मा
जब ट्रंप से पूछा गया कि हमास ने हथियार न छोड़ने, गाजा को फिलिस्तीनी नियंत्रण में रखने और बंधकों की रिहाई को बातचीत से जोड़ने पर जोर देकर क्या उनकी 20 सूत्रीय शांति योजना को प्रभावी ढंग से खारिज कर दिया है, तो ट्रंप ने कहा, 'हम पता लगा लेंगे। केवल समय ही बताएगा।' राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि क्या हमास वास्तव में शांति के लिए प्रतिबद्ध है।

ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने के आखिर में गाजा में युद्ध समाप्त करने और बंधकों की रिहाई के लिए 20 सूत्रीय शांति योजना पेश की थी। हमास ने इस योजना के कुछ हिस्सों पर सहमति जताई थी, जिसमें बंधकों की रिहाई और गाजा का शासन फिलिस्तीनी टेक्नोक्रेट्स को सौंपना शामिल है। हालांकि, फिलिस्तीनी मिलिशिया संगठन ने कहा है कि वह अन्य मुद्दों पर बातचीत की कोशिश कर रहा है। दोनों पक्षों के वार्ताकार अब मिस्र के रिसॉर्ड शहर शर्म अल-शेख में इकठ्ठा होंगे। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उम्मीद जताई है कि बंधकों को कुछ ही दिनों में रिहा कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.