भारत से अगर नहीं खेला मैच तो क्या एक्शन ले सकता है ICC? बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट

Updated on 02-02-2026 05:39 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की सरकार ने फैसला किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह भारत के साथ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेंगे। यानी मौजूदा समय में पाकिस्तान का यह स्टैंड है कि वे भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में नहीं उतरेंगे। अगर पाकिस्तान आगे भी अपने इस स्टैंड पर बने रहता है और भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो उनके खिलाफ आईसीसी बड़े एक्शन ले सकती है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट का भारी नुकसान हो सकता है।

क्या-क्या एक्शन ले सकती है आईसीसी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी को अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से भारत के खिलाफ खेलने के लिए मना नहीं किया है। हालांकि, पीसीबी से इस मामले में ऑफीशियल मेल मिलने के बाद आईसीसी कुछ बड़े एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ ले सकती है।पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर भी किया जा सकता है। राजस्व संबंधी बैन लग सकता है। आईसीसी एक्टिव विदशी प्लेयर्स को पाकिस्तान सुपर लीग के लिए एनओसी देने से मना कर सकता है। इसका असर आईसीसी रैंकिंग्स और डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स पर भी पड़ सकता है।

पाकिस्तान ने की अपनी जर्सी रिवील

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीते 1 फरवरी को ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान वर्ल्ड कप के लिए अपनी जर्सी भी रिवील कर दी है। बता दें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही थी। जो पाकिस्तान ने 3-0 से अपने नाम कर ली है।

पाकिस्तान क्यों कर रहा है ड्रामा?

दरअसल, पाकिस्तान यह सब ड्रामा बांग्लादेश की आड़ में कर रहा है। बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सुरक्षा कारणों के चलते भारत आने से मना कर दिया था। बांग्लादेश का यह फैसला आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद आया था। बांग्लादेश ने आईसीसी से उनके मैच भारत से बाहर करवाने की मांग की थी।हालांकि, बांग्लादेश की इस बात को आईसीसी ने नहीं माना और डेडलाइन के साथ उन्हें अपना फैसला बदलने को कहा। लेकिन, बांग्लादेश नहीं माना। ऐसे में आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया। इस पूरे मामले के बाद अब पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन में यह सब कर रहा है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे में बांग्लादेश को खुलकर सपोर्ट किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.