हमास की कैद में रहे एकमात्र हिन्दू नेपाल के विपिन जोशी के साथ क्या हुआ? जान पर खेलकर फेंका था आतंकियों का ग्रेनेड

Updated on 14-10-2025 12:53 PM
तेल अवीव/काठमांडू: गाजा में इजरायल के साथ शांति समझौते के बाद हमास ने सभी बंधकों को रिहा कर दिया है। लेकिन रिहा हुए बंधकों में विपिन जोशी कहीं नहीं थी। बेटे को रिहा हुए बंधकों में नहीं देखकर नेपाल के रहने वाले उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिछले दो सालों से वो उम्मीद लगाकर बैठे थे कि एक ना एक दिन उनका बेटा वापस घर आ जाएगा, लेकिन अब हमास ने विपिन जोशी की मौत की बात करते हुए उनका शव सौंपने की बात कही है। बीबीसी और अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, विपिन जोशी का शव आज हमास, इजरायल को सौंपेगा। उसके बाद उनके शव को नेपाल लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

हैरानी की बात ये है कि पिछले महीने ही हमास ने इजरायली बंधकों की जो तस्वीरें जारी की थी, उनमें विपिन जोशी की तस्वीर भी थी। इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि अगर वो 21 सितंबर तक जिंदा थे, तो फिर अचानक उनकी मौत कैसे हो गई? आखिर हमास ने एकमात्र हिन्दू बंधक की हत्या क्यों कर दी, जिसका इजरायल-हमास युद्ध से कोई लेनादेना भी नहीं था और वो सैकड़ों किलोमीटर दूर किसी और देश नेपाल का रहने वाला था।
विपिन जोशी के साथ आखिर क्या हुआ, कोई बताएगा?
आपको बता दें कि हमास ने जब 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था, तो उसमें नेपाल के 10 नागरिकों की भी हत्या कर दी गई थी। विपिन जोशी को अलुमिम किबुत्ज़ से बंधक बनाया गया था, जहां वो काम कर रहे थे। विपिन जोशी के हमास की कैद में जाने के बाद से ही नेपाल में उनके परिवार ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए कोशिशें करनी शुरू कर दी थी। अगस्त महीने में विपिन की मां पद्मा और उनकी 17 साल की बहन पुष्पास इजरायल भी गई थीं। जहां वो तेल अवीव के होस्टेज स्क्वायर पर आयोजित बंधकों को रिहा करने के लिए आयोजित की गई रैलियों में शामिल हुईं थीं। लेकिन अब जबकि उनकी मौत हो चुकी है तो कोई ये नहीं बता रहा है कि आखिर पिछले 20-25 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि विपिन जोशी की हत्या कर दी गई? हमास ने विपिन जोशी की हत्या की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है।
विपिन जोशी ने हमास के हमले के दिन 7 अक्टूबर 2023 को काफी बहादुरी दिखाई थी और अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए कई लोगों की जान बचाई थी। उनके साथ काम करने वाले नेपाली छात्रों के मुताबिक, जब हमास ने कृषि फॉर्म पर हमला किया था, तो विपिन ने अपने साथियों को बचाने के लिए एक ग्रेनेड उठाकर वापस फेंक दिया था। इसके बाद उन्हें हमास लड़ाके पकड़कर ले गए। हमास के कब्जे से कई वीडियो सामने आए, जिसमें एक वीडियो में विपिन को गाजा के अस्पताल में देखा गया था। जबकि एक और वीडियो, जो हमास की तरफ से जारी किया गया था, उसमें वो अपना परिचय देते नजर आ रहे थे। इन वीडियो से उम्मीद जगी थी कि वह जिंदा हैं। विपिन जोशी की मां पद्मा जोशी और बहन पुष्पा जब अगस्त में इजरायल गई थीं तो विपिन की मां ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर रोते हुए हमास से विपिन की सुरक्षित वापसी की गुजारिश भी की थी। लेकिन फिर भी हमास ने विपिन को मार डाला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.