KGF 3 कब रिलीज होगी? प्रशांत नील ने 'रॉकी भाई' यश की फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्‍यों हो रही देरी

Updated on 09-05-2024 02:09 PM
डायेरक्टर प्रशांत नील ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्में बनाईं, जो मील का पत्थर साबित हुईं। इन फिल्मों ने साउथ एक्टर यश को 'रॉकिंग स्टार' बना दिया। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इन पैन इंडिया फिल्मों को जबरदस्त सफलता मिली और अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसका हिंट 'पार्ट 2' में दे दिया गया था। लेकिन शायद ये तिकड़ी यानी यश, प्रशांत नील और होम्बले फिल्म्स की 'केजीएफ 3' के लिए फैंस को ज्यादा लंबा इंतजार करना पड़े। ऐसा क्यों? आइए खुद प्रशांत नील से जानते हैं।

Prashanth Neel ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि मेकर्स 'सलार' की सफलता के बाद 'सलार 2' शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन 'केजीएफ' और 'सलार' में लगातार काम करने बाद उन्हें 'सलार 2' से पहले एक ब्रेक की जरूरत है। कुछ रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि 'सलार 2' में देरी होने की वजह से हो सकता है कि प्रशांत को अपने दूसरे कमिटमेंट्स छोड़ने पड़े।

'केजीएफ 3' की स्क्रिप्ट हो चुकी है पूरी

KGF 3 की बात करें तो प्रशांत नील ने एक बात तो पुख्ता कर दी है कि ये फिल्म तो आनी ही है। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो 'केजीएफ चैप्टर 2' में तीसरे पार्ट के लिए हिंट नहीं दिया जाता। उन्होंने ये भी बताया कि इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और वो इसके साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। पर...।

प्रशांत, यश और प्रोडक्शन हाउस पूरी तरह से है पैक्ड

प्रशांत नील ने बताया कि प्रोडक्शन हाउश होम्बले फिल्म्स, यश और वो खुद अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उन्हें एकसाथ काम करने के लिए अपने सारे प्रोजेक्ट्स को अलाइन करना होगा। रॉकिंग स्टार यश इन दिनों 'टॉक्सिक' और 'रामायण' में बिजी हैं। प्रशांत नील के पास 'सलार 2' है, जिसमें प्रभास नजर आएंगे, लेकिन प्रभास इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि प्रशांत जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म का डायरेक्शन कर सकते हैं, जिससे 'सलार 2' में देरी होगी।

दोनों ही फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई

KGF: Chapter 1 साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसका बजट 80 करोड़ रुपये था और फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में यश के अलावा रामचंद्र राजू, श्रीनिधि शेट्टी सहित कई स्टार्स नजर आए थे और इसके दूसरे पार्ट में संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज की एंट्री हुई थी। पार्ट 2 का बजट 100 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ 1200 से ज्यादा की कमाई की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.