अनिल अंबानी की कंपनी खरीदने के लिए कहां से आएगा पैसा? हिंदुजा ने बता दिया पूरा प्लान
Updated on
06-05-2024 01:07 PM
नई दिल्ली: कर्ज में डूबे दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के लिए हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) ने सबसे बड़ी बोली लगाई है। इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स का टारगेट 2030 तक 4.2 लाख करोड़ रुपये (50 अरब डॉलर) का बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस पोर्टफोलियो स्थापित करना है। इसमें इंडसइंड बैंक में कंपनी निवेश और रिलायंस कैपिटल के तहत नया कारोबार भी शामिल है। IIHL के चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने बताया कि कंपनी ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी 15% से बढ़ाकर 26% करने के लिए जरूरी रेगुलेटरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। यह हिस्सेदारी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी।