4 जून को इंडी गठबंधन के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 4 जून को इंडी गठबंधन के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मुझे आपके लिए, आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है, विकसित भारत बनाना है।’



