ईरानी मिसाइलों को रोकने में क्यों नाकाम हो रहे इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम

Updated on 21-06-2025 12:45 PM
तेल अवीव/नई दिल्ली: इजरायल के एक सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी के हवाले से एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम सिर्फ 65 प्रतिशत ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को हो रोकने में कामयाब हुए हैं। इससे एक दिन पहले करीब 90 प्रतिशत मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया था। पश्चिमी देशों के कई और मीडिया ऑउटलेट्स ने भी इजरायली एयर डिफेंस की कामयाबी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने करीब 400 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागी हैं, जिनमें से 40 मिसाइलें इजरायल पर गिरी हैं। जिसका मतलब करीब 90 प्रतिशत इंटरसेप्ट करने की दर है। इंटरसेप्ट करने की दर में अब आ रही गिरावट को वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूजवीक की रिपोर्ट्स में भी गंभीर बताया गया है। चिंता इसबात को लेकर भी है कि इजरायल के हथियार भंडार में एरो मिसाइल इंटरसेप्ट की संख्या काफी तेजी से घट रही है।

इजरायली डिफेंस सिस्टम की इंटरसेप्ट करने की क्षमता में आई कमी की वजह ईरान की तरफ से एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल और इजरायल के पास एयर डिफेंस सिस्टम में लगने वाली मिसाइलों की कमी हो सकती हैं। या फिर दोनों ही वजहें हो सकती हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूजवीक ने बताया है कि इजराइली 'Arrow' इंटरसेप्टर्स की स्टॉक कम हो रही है। इजराइली डिफेंस सिस्टम ने शायद अब 'सेलेक्टिव इंटरसेप्शन' की नीति अपनाना शुरू कर दिया है। यानी सिर्फ उन्हीं मिसाइलों को रोका जा रहा है, जिनके निशाने पर हाई वैल्यू टारगेट हों। इससे भी इंटरसेप्शन दर स्वाभाविक रूप से कम दिखेगी। लेकिन इसकी वजह से इजरायल की घनी आबादी वाले इलाकों में ईरानी मिसाइलें गिर रही हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बढ़ रहा है और सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह हो रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.