नेपाल में होगी राजतंत्र की वापसी? ओली विरोधी आंदोलन पर राजशाही समर्थकों का हो रहा कब्जा, Gen-Z को सता रहा बड़ा डर

Updated on 12-09-2025 02:25 PM
काठमांडू: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ युवाओं का आंदोलन अब नए मोड़ की तरफ जाता दिख रहा है। नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार को उखाड़ फेंकने वाला जेन-जी (Gen-Z) आंदोलन नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्से का एक रूप था, लेकिन अब राजशाही समर्थकों की बढ़ती मौजूदगी ने इसके सामने चुनौती खड़ी कर दी है। जेन-जी कार्यककर्ताओं का कहना है कि राजशाही समर्थक राजतंत्र को बहाल करने की मांग को जोर देकर इस आंदोलन को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजशाही समर्थक बढ़ा रहे असर

आंदोलन के शुरुआती दिनों में वॉट्सएप और डिस्कॉर्ड जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वर्चुअल बैठक का अड्डा बन गए थे, जहां नेपाली युवा विचारों पर चर्चा करते थे, विरोध प्रदर्शन की नीति बनाते थे और एकजुटता दिखाते थे। लेकिन जैसे-जैसे आंदोलन ने गति पकड़ी, राजशाही समर्थक चुपचाप इन डिजिटल माध्यमों में सेंध लगाने लगे और अपना एजेंडा फैलाने में जुट गए। जेन-जी का कहना है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।
ऑनलाइन चर्चाओं में ऐसे संगठनों के प्रतिनिधि भी दिखाई दिए हैं, जिनका राजशाही को लेकर झुकाव साफ है। इसने जेन-जी नेताओं को बेचैन कर दिया है। रिपब्लिका की रिपोर्ट में एक चर्चा का जिक्र किया गया है जिसमें जेन-जी कार्यकर्ता ने कहा, 'हमारा संघर्ष किसी संस्था या किसी के सिंहासन की वापसी के लिए नहीं है। यह हर नागरिक की स्वतंत्रता की रक्षा के बारे में है। हम अपनी आवाज को दबा नहीं सकते।

जेन-जी को आंदोलन हाईजैक होने का डर

जेन-जी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर अपने संदेशों को फैलाने के लिए पैसे भी खर्च कर रहे हैं, जिससे आंदोलन को वे अपने हिसाब से ले जा सकें। जेन-जी आंदोलन ने इस बात पर चिंता जताई है कि राजशाही समर्थन जनता की निराशा को अपने उद्देश्यों के लिए मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं
कार्यकर्ताओं को डर है कि राजशाही की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे लोग नेपाली युवाओं की कुंठा का इस्तेमाल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। जेन-जी कार्यकर्ता अपने लोगों को सावधान कर रहे हैं। चैट ग्रुपों में युवा आयोजकों को सतर्क रहने की चेतावनी दे रहे हैं। तेजी से प्रसारित हो रहे एक संदेश में लिखा था, राजभक्त हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें अपने उद्देश्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.