ट्रंप के नोबेल नॉमिनेशन को कैंसिल करेगा पाकिस्तान? ईरान पर हमले के बाद बुरी तरह फंसे शहबाज, सांप छछूंदर वाला हाल

Updated on 23-06-2025 02:01 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने दो दिन पहले दुनिया को चौंकाते हुए डोनाल्ड ट्रंप को शांति का मसीहा बताया और उनके लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर डाली। पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर ट्रंप के लिए नोबेल पुरस्कार मांगा है और भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष में उन्हें मध्यस्थता करवाने का क्रेडिट दिया है। पाकिस्तान का कहना था कि भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध में फंस सकते थे और ट्रंप ने न्यूक्लियर वॉर रूकवाया है, इसलिए उन्हें दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड मिलना चाहिए। लेकिन शहबाज सरकार का यह कूटनीतिक दांव अगले ही दिन पाकिस्तान के गले की फांस बन गया। रविवार को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। जबकि पाकिस्तान, ईरान के समर्थन में लंबी लंबी फेंकने में लगा था। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर ईरान के साथ खड़ा होने का दावा कर रहा था, लेकिन अब पाकिस्तान की जनता, डिप्लोमेट्स और एक्सपर्ट्स शहबाज सरकार पर ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग को वापस लेने का प्रेशर बना रहे हैं।

पाकिस्तान के लिए ये हाल सांप और छछूंदर के बीच फंसे होने जैसा है। नोबेल नॉमिनेशन वापस लेने का मतलब ट्रंप से पंगा लेना होगा, जबकि दूसरी तरफ घरेलू राजनीति में कहा जा रहा है कि शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ईरान के पीठ में खंजर घोंपा है। हालांकि पाकिस्तान ने ईरान पर हमले की निंदा जरूर की है, लेकिन इससे दाग साफ नहीं होने वाले हैं। पाकिस्तान, भारत को घेरने के लिए ट्रंप के लिए नोबेल कार्ड खेला था, लेकिन मुस्लिम दुनिया में उसकी थू-थू हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.