इजरायल पर हमले से ठीक पहले भाग रहा था याह्या सिनवार, बीवी ने पकड़ रखा था 27 लाख रुपये का लग्जरी बैग, वीडियो

Updated on 20-10-2024 01:18 PM
यरुशलम: इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने याह्या सिनवार की मौत के बाद शनिवार (19 अक्टूबर) को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हमास नेता को 7 अक्टूबर 2023 के हमले से कुछ घंटे पहले छिपने के लिए भागते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में याह्या सिनवार अपने बच्चों और पत्नी के साथ खान यूनिस में अपने घर के नीचे एक सुरंग परिसर में जाते हुए दिख रहा है। वीडियो में सिनवार को लंबे समय तक सुरंग में रहने की तैयारी के रूप में सामान और सप्लाई ले जाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो में सिनवार की कभी न दिखाई देने वाली पत्नी समर मुहम्मद अबू जमार भी नजर आई है, जो अपने हाथ में एक स्टाइलिश बैग पकड़े हुए है।

फुटेज में सिनवार, उसकी पत्नी और बच्चों को पानी, तकिए, गद्दे और एक टेलीविजन सेट ले जाते हुए दिखाया गया है। आईडीएफ प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सुरंग खान यूनिस में परिवार के घर के नीचे स्थित थी। यह फुटेज कई महीने पहले एक ऑपरेशन के दौरान गाजा से बरामद की गई थी। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'क्रूर नरसंहार से पहले भी, सिनवार अपने और अपने परिवार के अस्तित्व को बचाने में व्यस्त था।' हगारी ने कहा 'नरसंहार से कुछ घंटे पहले, सिनवार को केवल अपने और अपने परिवार की परवाह थी, जबकि उसने इजरायली बच्चों, महिलाओं और पुरुषों पर जानलेवा हमले के लिए आतंकवादियों को भेजा था।'

27 लाख रुपये बैग की कीमत


वीडियो रिलीज होने के बाद इजरायली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता ने लेफ्टिनेंट कर्नल अविचार आद्रेई ने दावा किया कि सिनवार की पत्नी ने भागते समय 32000 डॉलर की कीमत का हर्मीस बिर्किन हैंडबैग पकड़े हुए थी। आद्रेई ने कहा, 'क्या सिनवार की पत्नी 6 अक्टूबर को उसके साथ सुरंग में बिर्किन के हैंडबैग के साथ घुसी थी, जिसकी कीमत लगभग 32,000 डॉलर (करीब 2690221 लाख रुपये) होने का अनुमान है? मैं आप पर टिप्पणी छोड़ता हूं।'

19 साल छोटी महिला से सिनवार की शादी


उन्होंने आगे लिखा, 'जब गाजा के लोगों के पास एक तंबू या बुनियादी जरूरतों के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। हम याह्या सिनवार और उसकी पत्नी के पैसे के लिए खास प्रेम के कई उदाहरण देखते हैं।' इजरायली न्यूज आउटलेट वाईनेट की रिपोर्ट के अनुसार, याह्या सिनवार ने अपने से 19 साल छोटी समर से साल 2011 में शादी की थी। 44 वर्षीय समर गाजा की रहने वाली हैं और उन्होंने गाजा सिटी की इस्लामिक यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है। शादी के पहले उन्होंने वहां पर पढ़ाया भी था।

फिलिस्तीनी कबीले से संबंध


समर एक धार्मिक और सम्मानित फिलिस्तीनी कबीले से आती हैं, जिसके सभी सदस्य कथित तौर पर हमास में शामिल हो गए थे। याह्या सिनवार के इजरायली जेल से रिहा होने के एक महीने के बाद दोनों की शादी हुई थी। शादी के समय उनकी उम्र 31 साल थी, जो फिलिस्तीनी समाज के लिए ज्यादा थी, जहां महिलाओं की शादी की औसत आयु 20 वर्ष है।

सिनवार नहीं चुना था अपनी दुल्हन


सिनवार ने एक साक्षात्कार में बताया था कि वह अपनी दुल्हन चुनने में शामिल नहीं था। समर को उसकी बहन ने चुना था। उस समय सिनवार सऊदी अरब में मुस्लिम पवित्र स्थलों की तीर्थयात्रा पर था। सिनवार ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नजरों से दूर रखा था। समर की तस्वीर कहीं भी मिलना मुश्किल है। इस्लामिक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी नहीं है। वह हमेशा अपने चेहरे को ढकने के लिए नकाब पहनती है। सुरंग के अंदर वीडियो में भी वह हिजाब में नजर आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.