केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात पहुंचे भोपाल, आज राजगढ़ व अशोकनगर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Updated on 26-04-2024 12:55 PM
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह देर रात भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह,सह प्रभारी अधिकारी सतीश उपाध्याय, चुनाव समिति संयोजक हेमंत खंडेलवाल ने अमित शाह जी की अगवानी कर स्वागत किया।

आज खिलचीपुर और पिपरई में होगी चुनावी सभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजगढ़ के खिलचीपुर और अशोकनगर के पिपरई में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव भी शाह के साथ रहेंगे।
राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के उम्मीदवार हैं।

शाह पहले अशोकनगर जिले के पिपरई पहुंचेंगे। यहां मंडी प्रांगण में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिपरई मुंगावली विधानसभा में आता है। पिपरई के बाद शाह दोपहर डेढ़ बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में जनसभा करेंगे। यहां से पार्टी के उम्मीदवार रोडमल नागर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नगर निगम में एक बार फिर डीजल का खेल ​चर्चाओं में है। यह जीपीएस, इंडेंट और एवरेज की जांच के बाद गाड़ियों को रोजाना दिए जा रहे डीजल में शुरू…
 18 May 2024
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पवित्र स्नान नर्मदा नदी से लाए गए जल में नहीं, बल्कि क्षिप्रा के जल में ही होगा। इसके लिए मप्र…
 18 May 2024
नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को अपराध के तौर पर परिभाषित किया गया है। यानी अब जाति, नस्ल, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान या भाषा के कारण यदि किसी की हत्या की…
 18 May 2024
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में 50 से ज्यादा नि‍र्माण कार्य अटके पड़े हैं। इधर, नामांतरण से लेकर छोटे-छोटे काम के लिए लोग तहसीलदार से लेकर एसडीएम के…
 18 May 2024
जेपी अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं नष्ट करने के मामले में शुक्रवार को हेल्थ कार्पोरेशन से टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने यहां 2021-22 से 2024-25 में खरीदी…
 18 May 2024
भोपाल रेलवे स्टेशन को करीब 100 करोड़ रुपए से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ तफरीह भी कर सकेंगे और मनोरंजन के…
 18 May 2024
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस उसके फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन युवती के शव को…
 18 May 2024
भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर सांची पार्लर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। दो गुटों में मारपीट और…
 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
Advt.